फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Elections 2019 FIR against candidate who came to nomination in disguise of Groom

दूल्हा बनकर लोकसभा नामांकन कराने गए प्रत्याशी पर एफआईआर

Tue, 09 Apr 2019 10:15 PM IST
राजेश सैनी एजेंसी, शाहजहांपुर
एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 09 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 FIR against candidate who came to nomination in disguise of Groom
दूल्हा बनकर पर्चा दाखिल कराने पहुंचा प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दूल्हा बनकर पर्चा दाखिल कराने पहुंचे एक प्रत्याशी पर प्रशासन ने बिना इजाजत बारात रूपी जुलूस निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को बताया कि संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्य राजकिशन घंटाघर से दूल्हा बनकर साथ में कार्यकर्ताओं को बराती बनाकर बैंड बाजों के साथ कलेक्ट्रेट आए थे। इस दौरान उनके साथ बड़ा जलूस था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में बिना अनुमति उन्होंने बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला था। इसी मामले को लेकर उप जिलाधिकारी सदर वेद पाल चौहान ने कोतवाली शहर में संयुक्त विकास पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी वैद्य राजकिशन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा 171 (एफ) के तहत सोमवार देर रात मामला दर्ज करा दिया है ।
विज्ञापन


जिले के लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी ने सोमवार को यहां सेहरा बांध कर और घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए बारातियों के साथ अनोखे अंदाज में नामांकन पत्र दाखिल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2019 FIR against candidate who came to nomination in disguise of Groom
दूल्हा बनकर पर्चा दाखिल कराने पहुंचा एक प्रत्याशी

गौरतलब है कि संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्य राज किशन सोमवार को घंटाघर से दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार हुए और बैंड बाजे की धुन पर डांस करते हुए बराती बने कार्यकर्ताओं के साथ थाना सदर बाजार पहुंचे तो वहां पुलिस ने उनका बैंड रोक लिया था।

वैद्यराज अपनी घोड़ी पर सवार हुए जा रहे थे तो कलेक्ट्रेट से पहले ही उनकी बारात को रोक लिया गया और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें घोड़ी से उतार दिया इसके बाद वह कलेक्ट्रेट तक पैदल गए और पर्चा भरा। 

वैद्य राज किशन पिछले विधानसभा चुनाव में अर्थी पर लेट कर नामांकन पत्र भरने गए थे। इससे पूर्व भैंसा गाड़ी पर सवार होकर भी नामांकन करा चुके हैं। अपने जीवन में कई चुनाव लड़ कर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed