फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Elections 2019 Chief Minister Yogi Adityanath reached at Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में बोले योगी- 'कांग्रेस का घोषणा पत्र दुश्मन देश के जैसा'

Sun, 21 Apr 2019 04:11 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 21 Apr 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Chief Minister Yogi Adityanath reached at Lakhimpur Kheri
सीएम योगी आदित्यनाथ

चुनावी सभा करने के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को दुश्मन देश के जैसा करार दिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आए तो आंतकवादियों के मामले समाप्त करेंगे लेकिन मैं कहता हूं कांग्रेस का घोषणा पत्र किसी दुश्मन देश के जैसा है। कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आए तो आतंकवादियों पर दर्ज मामले समाप्त कर देंगे। 

विज्ञापन


सेना को मिला विशेषाधिकार समाप्त कर देंगे। निघासन कसबे में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी के मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने देश को नई पहचान दी है। पूरे देश के अंदर चुनाव की लहर है। दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। देश के अंदर जनता का सामान्य भाव जो सामने आया है वह मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री देखना चाहता है।
विज्ञापन


त्रिपुरा, उड़ीसा, राजस्थान, केरल, हिमाचल चाहे उत्तराखंड हर जगह मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की लहर है। यूपी में 16 सीटों पर चुनाव हुए हैं। इन सभी 16 सीटों पर जनता का रुझान भाजपा के प्रति व्यापक रूप से उभर कर आया है। मतदाता में सिर्फ एक ही नाम मोदी हैं। पांच साल में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए नेक नियती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी रेल लाइन, मेडिकल कॉलेज, उच्च शिक्षा, बड़े कारखानों को लगाकर युवाओं को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को भी जनता के सामने रखा है और कार्य गिनाए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के 55 साल और सपा-बसपा के सात साल के कुशासन से तुलना कर देखें तो यूपी में दो साल के भीतर भाजपा की प्रदेश सरकार ने 24 लाख गरीबों को एक-एक आवास, 2.7 करोड़ शौचालय दिए। किसान सम्मान निधि में सिर्फ यूपी में दो करोड़ 14 लाख किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजकर लाभान्वित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed