फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election 2024 SP candidate says conspiracy behind the exit polls

Exit Polls: सपा प्रत्याशी बोले- भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए साजिश है एग्जिट पोल्स, धांधली की जताई आशंका

Mon, 03 Jun 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 03:49 PM IST
सार

बरेली में सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि एग्जिट पोल्स प्रयोजित हैं। इससे भाजपा को बेईमानी करने का अवसर मिल सके। असली खेल यह है कि एग्जिट पोल्स के बहाने सिद्ध करना है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 SP candidate says conspiracy behind the exit polls
सपा नेताओं ने की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मतगणना से पहले सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स को फर्जी बताया। कहा कि इसके पीछे बड़ी साजिश है ताकि भाजपा को बेईमानी करने का अवसर मिल सके। सपा प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली होने की आशंका जताई। 

विज्ञापन


प्रवीण सिंह ऐरन ने सोमवार दोपहर को शहर के एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता की। सपा प्रत्याशी ने कहा कि लोकतंत्र पर लगातार हमला हो रहा है। लोकतंत्र की जान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव उस पर गंभीर हमला दिखाई पड़ रहा है। हमें ऐसी जानकारी मिली है कि सारे एग्जिट पोल्स फर्जी हुए हैं। 

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स प्रयोजित हैं। इससे भाजपा को बेईमानी करने का अवसर मिल सके। असली खेल यह है कि एग्जिट पोल्स के बहाने सिद्ध करना है। वह धांधली करेंगे। प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि एक बार रिटर्निंग अफसर की तरफ से प्रमाणपत्र दे दिया गया तो तीन साल कोर्ट में केस लड़ते रहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed