फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Priyanka Gandhi Vadra compares Modi government to Turtle King in Lakhimpur

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका ने सुनाई कहानी, चांद से ऊपर समझने लगा था कछुआ राजा

Mon, 29 Apr 2019 03:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर/अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर/अमेठी Published by: देव कश्यप Updated Mon, 29 Apr 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Priyanka Gandhi Vadra compares Modi government to Turtle King in Lakhimpur

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर में मोदी सरकार की तुलना कछुआ राजा से कर तंज कसा। प्रियंका ने कहा, एक तालाब में कछुओं का राजा रहता था। एक बार उसने चांद देखा और सोचा यह मुझसे ऊंचा कैसे हो सकता है।

विज्ञापन


राजा ने कछुओं को एक के ऊपर एक खड़ा करवाया और खुद सबसे ऊपर पहुंच गया। राजा को लगा वह चांद से बड़ा हो गया। कुछ देर में नीचे के कछुए की कमर टूटी और सभी गिर पड़े। प्रियंका ने बेरोजगारी व किसानों की समस्याएं उठाते हुए कहा, मोदी सरकार का जिक्र आते ही उन्हें यह कहानी याद आती है, जो वह बच्चों को सुनाती थीं। 

विज्ञापन

मोदी प्रधानमंत्री नहीं प्रचार मंत्री हैं: प्रियंका

इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भाजपा के विकास के दावे पर जोरदार हमला बोला। कहा कि विकास का प्रचार टीवी-अखबारों में खूब दिखता है। लेकिन वे दो माह से यूपी का दौरा कर रही हैं। उन्हें विकास कहीं दिखाई नहीं दिया। प्रियंका ने भाजपा के अहंकार पर कछुआ की कहानी सुनाकर खासी तालियां बटोरीं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें प्रचार मंत्री कहा।

प्रियंका रविवार को धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में यहां रोड शो के दौरान आंबेडकर चौराहे पर जनता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने पार्टी के घोषणा पत्र से लेकर गांव, गरीब, युवाओं, किसानों से जुड़ने की कोशिश की। कहा कि न नौजवानों को रोजगार मिला और न किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की बात कर रहे हैं। यह सम्मान नहीं, बल्कि किसानों का अपमान है। चुनाव आया तो किसान सम्मान के नाम पर पांच सौ रुपये महीने के हिसाब से दिए जा रहे हैं, जो 17 रुपये रोज हुआ। किसी घर में पांच-सात लोग हैं तो यह धनराशि दो रुपये रोज पड़ेगी। बताइए कि रोज दो रुपये देकर अपमान है कि नहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय योजना लाई है। गरीब परिवार की महिलाओं के खाते में 72 हजार रुपये सालाना आएंगे और किसानों के लिए अलग बजट बनेगा। उन्होंने व्यापार करने वालों को तीन साल तक सभी करों से छूट, 10 लाख को रोजगार, मनरेगा में 150 दिन का काम और नकद मजदूरी, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, 12 वीं तक पढाई मुफ्त, न्याय योजना आदि पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed