फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Locked the wife in the room and stabbed her with a knife

Bareilly News: पत्नी को कमरे में बंद कर चाकू से किए वार

Thu, 06 Jul 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 06 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Locked the wife in the room and stabbed her with a knife
फतेहगंज पश्चिमी। घरेलू कलह में सिर फिरे पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर चाकू से हमला करके लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव पनवाडिया निवासी फिरासत हुसैन मोहल्ला माली में मकान बनाकर रहता है और मजदूरी करता है। तीन साल पहले उसकी शादी थाना मीरगंज के गांव शहजना निवासी फूलजहां से हुई थी। बुधवार करीब 11 बजे घरेलू कलह में दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। गुस्साए फिरासत ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे फूलजहां की नाक और आंख के पास जख्म बन गए। चीखपुकार सुनकर घर के बाहार इकठ्ठे हुए लोगों ने मुश्किल से दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचाई।
विज्ञापन

फूलजहां ने बताया कि उसका पति उसे पहले भी कई बार जान से मारने के इरादे से हमला कर चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और आरेापी पति को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इलाज के लिए पत्नी की तलाश में थाना पहुंचा आरोपी
पत्नी के बच जाने पर आरोपी पति फिरासत ने घड़याली आंसू बहाते हुए थाने पहुंच गया। वह अपने पर्स से करीब चार हजार रुपये निकालकर कह रहा था कि इनसे वह घायल पत्नी का इलाज कराएगा। अपनी गलती पर वह बार-बार पुलिसकर्मियों के पैर पकड़ रहा था।




लहूलुहान पीड़िता का मेडिकल सामान्य
पीड़ता लहूलुहान थी। चाकू से उसकी नाक और आंख के पास जख्म थे। लेकिन डॉक्टर ने उसका मेडिकल सामान्य कर दिया। पुलिस आरोपी पर जानलेवा हमले की कार्रवाई करना चाहती है। थाना प्रभारी ने मेडिकल में सुधार कराने के लिए डॉक्टर से कहा, लेकिन डॉक्टर ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed