फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lockdown depend on public

लॉकडाउन खुला तो जनता पर जिम्मेदारी: एडीजी

Tue, 12 May 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
lockdown depend on public
एडीजी बोले- लॉकडाउन खुला तो जनता पर होगी जिम्मेदारी
विज्ञापन

पुलिस निभा रही फर्ज पर डंडा मारकर लागू नहीं कराया जा सकता कानून
बरेली। लॉकडाउन का कायदे से पालन न हो पाने और भविष्य में इसके खुलने पर स्थिति भयावह होने की आशंका पर एडीजी जोन अविनाश चंद्र से अमर उजाला ने सीधी बात की। एडीजी का कहना है कि लॉकडाउन लागू करने में पुलिस ने पूरी मेहनत और तत्परता से काम किया है। लॉकडाउन खुला तो काफी हद तक जिम्मेदारी जनता के हाथ होगी, पुलिस सभी व्यवस्थाओं को डंडे के जोर पर लागू नहीं करा सकती। यह मानवीय मूल्यों के आधार पर भी तार्किक नहीं है। ऐसा करने पर तानाशाही, मनमानी जैसे आरोप भी झेलने पड़ते हैं।
एडीजी ने बताया कि मौजूदा माहौल में भी लोगों को चाहिए कि वे संक्रमण से बचने के लिए खुद ही घर से न निकलें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पुलिस की संख्या और संसाधन सीमित हैं। वह हर जगह, हर वक्त उपलब्ध हो, यह संभव नहीं है। जान जोखिम में डालकर घरों से निकलना, दूसरों से संपर्क करना, हर चीज को छूना जैसी बातों पर जनता को खुद फैसला लेना है। अगर लोग जागरूक होकर खतरे को समझेंगे तो बिना लॉकडाउन के भी कोरोना पर काबू पाया सकता है। व्यापारियों की सहभागिता के सवाल पर उनका कहना था कि दुकानों के आगे गोले बनाने, लोगों को बिना मास्क सामान न देने के लिए व्यापारियों से कहा गया है। कुछ जगह पालन किया जा रहा है पर कई जगह लापरवाही मिली है। पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन से जुड़े मामलों में कार्रवाई भी की है। कई जगह ड्यूटी के दौरान लापरवाही या मनमानी सामने आने पर पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

डीआईजी बोले- लॉकडाउन खुला भी तो सख्त नियम लागू करेगी सरकार
- डीआईजी राजेश कुमार पांडेय का कहना था कि लॉकडाउन खोलने को लेकर फिलहाल कोई गाइडलाइन नहीं है। अभी इसके आसार भी कम हैं। अगर सरकार ने इसका निर्णय लिया भी तो स्थिति को देखकर कोई स्पष्ट नियमावली जरूर लागू की जाएगी। जब भी लॉकडाउन खुलेगा तो इसमें सख्त नियम लागू होंगे। पुलिस प्रशासन इन्हें पूरी संजीदगी से लागू कराएगा। जनता की इसमें बड़ी भूमिका होगी। लोग इसे बंदिश मानेंगे तो अपना और समाज का नुकसान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जोन में 1.70 करोड़ जुर्माना वसूला
बरेली। लॉकडाउन में नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरेली जोन के नौ जिलों में पुलिस ने 6174 रिपोर्ट दर्ज की हैं। इनमें 19161 लोगों को आरोपी बनाया गया। इनमें से 16698 लोगों की गिरफ्तारी की गई। बरेली जोन कार्यालय में रविवार तक की कार्रवाई के आंकड़ों के मुताबिक, लॉकडाउन के दिनों में कुल 563304 वाहन चेक किए गए। इनमें से 157391 वाहनों के चालान किए गए। कुल 4762 वाहन सीज किए गए। एक करोड़ 69 लाख 55 हजार का जुर्माना वसूला गया। कुल 555 बैरियर और पिकेट लगाकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed