{"_id":"6085c24c8ebc3e59274e1a89","slug":"lockdown-by-traders-bareilly-news-bly4449486173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्यापारियों ने खुद लगाया लाकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब व्यापारियों ने खुद लगाया लाकडाउन
विज्ञापन
फोटो
अगले एक सप्ताह और बंद रहेगा शहर का बाजार
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने की पांच दिन की स्वैच्छिक बंदी की घोषणा, इसके बाद दो दिन का लॉकडाउन
दूसरे प्रमुख व्यापारी संगठनों का भी समर्थन, व्यापारियों ने कहा- बाजार में भीड़भाड़ बढ़ाएगी संक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए व्यापारियों ने एक सप्ताह और बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की घोषणा के मुताबिक 26 से 30 अप्रैल तक स्वैच्छिक बंदी रहेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन रहेगा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से की गई इस घोषणा का कई और प्रमुख व्यापारी संगठनों ने समर्थन किया है। 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वैच्छिक बंदी के बाद एक और दो मई को साप्ताहिक लॉकडाउन रहेगा। लिहाजा शहर अगले सात दिन और बाजार बंद रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरद्र रस्तोगी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, व्यापारी सुरक्षा फ ोरम के अध्यक्ष अमजद सलीम, व्यापारी सेवा संघ के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने भी इस फैसले को समर्थन दिया है।
व्यापारी संगठनों का कहना है कि दो दिन की बंदी के बाद सोमवार से बाजार खुलने पर भीड़ का उमड़ना तय है, ऐसे में लोगों के बीच सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाएगा। बाजार में पहले से काफी तादाद में लोग मास्क लगाकर नहीं आ रहे हैं। लिहाजा बाजार में भीड़भाड़ बढ़ने पर संक्रमण और तेजी से फैलने का खतरा बना रहेगा। इन हालात में जरूरी है कि बाजार को कुछ दिन और बंद रखा जाए। हालांकि जरूरी चीजों की सप्लाई जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
0000
व्यापारियों ने कहा- हालात
के मुताबिक अच्छा फैसला
फोटो-
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह फैसला लिया गया है। हम अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे, दूसरे व्यापारियों से भी यही अपील की है। सब मिलकर सहयोग करेंगे तभी इस महामारी से उबर पाएंगे। -रामकृष्ण शुक्ल, व्यापारी नेता
0000
फोटो-
कोरोना संक्रमण से शहर में लगातार जानें जा रही हैं। बाजार खुलेंगे तो भीड़ उमड़ेगी और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाएगा। इसे देखते हुए यह फैसला लिया है। आम लोगों से भी बाहर न निकलने की अपील की है। -राजेश जसोरिया, व्यापारी नेता
0000
फोटो-
लोगों को बचाना और शहर को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। आज इस महामारी से सभी संकट में हैं। बाजार खुलेगा तो संक्रमण और कई गुना तेजी से बढ़ेगा। इसी कारण यह फैसला लिया है। हम सभी इसका समर्थन करते हैं। -राजेश छाबड़ा, व्यापारी नेता
फोटो-
0000
फोटो-
बाजार बंदी के फैसले को हमारा पूरा समर्थन है। व्यापारी घर पर ही रहें। हमें पूरी उम्मीद है कि बंदी से कोरोना की रफ्तार थमेगी। हम सब मिलकर यह लड़ाई जीतेंगे। शहरवासियों से भी अपील है कि घर पर रहें। -रौनक जौली, व्यापारी
0000
फोटो-
व्यापार मंडल का स्वैच्छिक बंदी का फैसला बिल्कुल सही है। सभी व्यापारी एकमत हैं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह आवश्यक है। आगे भी शहरवासियों को बचाने के लिए कोई फैसला लिया जाएगा तो सभी व्यापारी मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। -शिवम अग्रवाल, व्यापारी
0000
फोटो-
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाजार बंदी ठीक फैसला है। प्रशासन इसी बंदी के दौरान कोविड की जांचाें की रफ्तार और बढ़ा ले तो इसका दोहरा फायदा लोगों को मिल जाएगा। -आशीष, व्यापारी
000000
फोटो-
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए बाजार बंद करने का निर्णय सभी व्यापारियों ने लिया है। सोमवार से शुक्रवार तक सभी बाजार बंद रखेंगे। -सुदेश अग्रवाल, महामंत्री प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
000000000000000
बगैर सहमति के बंदी सही नहीं
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार बंदी का निर्णय सभी व्यापारी संगठनों के साथ बैठक करके लिया गया होता तो सही रहता। बंदी का निर्णय व्यापारियों की सहमति के बगैर सही नहीं है। शनिवार और रविवार की बंदी में व्यापारियों ने पूरा सहयोग किया है।