फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Local faults caused trouble, tripping continued throughout the day

Bareilly News: लोकल फॉल्टों ने किया परेशान, दिनभर होती रही ट्रिपिंग

Sat, 27 Apr 2024 06:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 Apr 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Local faults caused trouble, tripping continued throughout the day
बरेली। तापमान बढ़ने के साथ बिजली उपकेंद्रों पर भी दबाव बढ़ गया है। लोकल फॉल्ट भी उपभोक्ताओं के साथ अभियंताओं को परेशान करने लगे हैं। शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्टों के चलते ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम आंधी के बाद लड़खड़ाई शहर की बिजली आपूर्ति अब तक पटरी पर आने का नाम नहीं ले सकी है।
विज्ञापन

हरुनगला बिजली उपकेंद्र में आने वाली मां वैष्णो कुंज कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को पूरे दिन ट्रिपिंग की समस्या का सामना किया। यहां के पंकज सिंह ने बताया कि दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक कम से कम 15 बार ट्रिपिंग हुई। इसके बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। कृष्णा कॉलोनी फेज टू में रात सात बजे बिजली गुल हो गई, जो दो घंटे के बाद कहीं सुचारू हो पाई। हरुनगला में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इसके अलावा शाहदाना उपकेंद्र के घेर जाफर खां, पुराना शहर के सैलानी, कांकर टोला इलाकों में भी शुक्रवार को आपूर्ति बाधित रही। सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी शुक्रवार को ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। किला और सीबीगंज के अलावा स्वाले नगर, किला छावनी, लोहिया विहार, मढ़ीनाथ के उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौपुला, हरुनगला व कैंट से सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। हालांकि, लोकल फॉल्ट संबंधी शिकायतों का निस्तारण भी कराया जाता रहा। कृष्णा कॉलोनी की निशा सक्सेना ने बताया कि रात आठ बजे बिजली गुल हुई थी। शिकायत करने के कुछ देर बाद ही आपूर्ति चालू हो गई। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर लाइनों की मरम्मत का काम किया गया। लोकल फॉल्टों के कारण भी कुछ समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





कई इलाकों में बिजली गुल
- रोड शो के दौरान शाम छह से रात नौ बजे तक तो बिजली आपूर्ति निर्बाध रही, लेकिन मोदी और योगी के जाने के बाद शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। डीडीपुरम, परसाखेड़ा, कोहाड़ापीर, सनसिटी और दुर्गानगर के अलग-अलग इलाकों से रात नौ बजे के बाद लोकल फॉल्टों के कारण आपूर्ति ठप होने की शिकायतें आने लगीं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed