फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Local fault during storm, power failure in many areas

Bareilly News: आंधी के बीच लोकल फाल्ट, कई इलाकों में बिजली गुल

Thu, 10 Apr 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Local fault during storm, power failure in many areas
बरेली। आंधी के कारण बुधवार रात शहर के कई इलाकों में बिजली संकट पैदा हो गया। लोगों को तीन से चार घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। मिशन उपकेंद्र के किला फीडर पर रात 12 बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन




बुधवार को दिन में कुछ स्थानों से लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की शिकायतों के बीच बिजली आपूर्ति की स्थिति लगभग सामान्य रही। शाम सात बजे के बाद आंधी के कारण एहतियात के तौर पर 33 और 11 केवी लाइनों को बंद कर दिया गया। स्थिति सामान्य होने पर आपूर्ति चालू की गई तो पता लगा कि कई स्थानों पर फाल्ट हुए हैं। सबसे ज्यादा समस्या मिशन, किला, हरूनगला, सुभाषनगर इलाकों में रही। इज्जतनगर, मढ़ीनाथ, कुतुबखाना इलाकों में भी हवा सामान्य होने के बाद भी लोगों को तीन से चार घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। रामनाथ की डेयरी, चौपुला, सिविल लाइंस तृतीय, सिटी, जगतपुर, रामगंगा नगर, पवन विभाग फीडर समेत कई इलाकों में रात 12 बजे तक ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या रही। किला फीडर से जुड़े आठ हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को दिन में भी लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed