फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Varun Gandhi said farmers are paying their loans by selling kidneys

UP: वरुण गांधी ने फिर साधा सरकार पर निशाना, बोले- किडनी बेच कर्ज चुका रहे किसान, उद्योगपतियों के ऋण माफ

Fri, 19 Jan 2024 08:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 19 Jan 2024 08:22 AM IST
सार

पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को बहेड़ी क्षेत्र के कई गांवों में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन
Varun Gandhi said farmers are paying their loans by selling kidneys
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जिम्मेदार तमाशा देख रहे हैं। इन पर लगाम लगना चाहिए, तभी तो विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा। ताज्जुब है कि बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ हो जाते हैं, लेकिन किसानों को अपनी किडनी बेचकर कर्जा चुकाना पड़ता है।

विज्ञापन


पीलीभीत बहेड़ी क्षेत्र से सांसद ने बृहस्पतिवार को कई गांवों में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इस समस्या का सरकार को स्थायी समाधान करना चाहिए। तंज कसते हुए बोले कि जिन्होंने किसानों के वोट लिए हैं, आज वो चुप बैठे हैं।
विज्ञापन


वरुण गांधी ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य यह है कि बेटे की उम्र के अफसरों से सामने गरीबों, बुजुर्गों को अपने काम के लिए साहब कहकर झुकना पड़ता है। हम आज भी गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। बहेड़ी केसर चीनी मिल किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों-नेताओं के बेटे सरकारी स्कूलों में पढ़ें
सांसद ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में निजी बिल पेश किया। इसमें एक ऐसा कानून बनाकर अधिकारियों, नेताओं पर अनिवार्य रूप से लागू करने की बात कही गई थी। इसमें उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने और सरकारी अस्पतालों में इलाज का प्रावधान था। इतना कर देने से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में एकदम सुधार आ जाएगा।

अपात्रों के राशन कार्ड बनाने की शिकायत
गोरीखेड़ा गांव में लोगों ने खाद्य विभाग की शिकायत की सांसद से की। बताया कि अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं और गरीब परेशान हैं। सांसद ने ग्राम राठ, चराई डांडी, चुरैली, रोहिनिया, घाटगांव, उन्हनी जागीर, चौडेरा, गोरी खेड़ा, भूड़ा बहादुरपुर, देवीपुरा, जहुरगंज, मुड़िया नवी बख्श आदि का गांवों में जनसंवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed