फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loader collides with a parked trolley full of sugarcane from behind, 12 injured

Bareilly News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देव स्थल पर प्रतिमा स्थापित

Fri, 13 Dec 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Loader collides with a parked trolley full of sugarcane from behind, 12 injured
सात माह पूर्व गांव के दो समुदायों के बीच चल रहा था विवाद
विज्ञापन

भमोरा। सात माह पूर्व खंडित हुई मूर्ति को पुनः स्थापित करने को लेकर चल रहे दो समुदायों के विवाद के बीच बृहस्पतिवार सुबह मौजूद पुलिस बल ने गांव के देव स्थान पर पहुंचकर ग्राम देवता की मूर्ति स्थापित कराई।
ग्राम कैमुआ में सात माह पूर्व गांव के ग्राम देवता के स्थान पर बनी मूर्ति खंडित हो गई थी, जिसके चलते पुजारी ब्रह्मानंद कुछ दिन बाद दूसरी मूर्ति स्थापित करने के लिए लेकर आए थे। वह प्रतिमा स्थापित कर ही रहे थे, जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा बताते हुए पुलिस को बुलवाकर काम रुकवा दिया था। इसके बाद भमोरा थाने में तत्कालीन सीओ व एसडीएम के समझ कई बार बैठक हुई, जिसमें एक पक्ष प्रतिमा को स्थापित करने की बात कह रहा था, जबकि दूसरे पक्ष ने नई परंपरा बताते हुए इसका विरोध किया और गांव में अस्थायी तौर पर बने मस्जिद में नमाज अता करने देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

दोनों समुदाय में सहमति न बनने के कारण एक पक्ष मंगलवार को मूर्ति स्थापित करने की इजाजत लेकर थाने पहुंच गया। बृहस्पतिवार सुबह ट्रेनी सीओ भूपेश कुमार पांडे के साथ सरदार नगर चौकी प्रभारी विकास यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शांति पूर्वक मूर्ति स्थापित कराई। इस मौके पर पं. अजय उपाध्याय, कुलदीप उपाध्याय, पं. संजीव पाठक, विष्णु शर्मा, विकास सक्सेना, संजीव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed