फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Load of Harungala sub-station will be reduced, approval for new power sub-station in Pawan Vihar

Bareilly News: हरुनगला उपकेंद्र का कम होगा भार, पवन विहार में नए बिजली उपकेंद्र को मंजूरी

Sat, 27 Apr 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 Apr 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Load of Harungala sub-station will be reduced, approval for new power sub-station in Pawan Vihar
बरेली। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के हरुनगला बिजली उपकेंद्र का भार कम होगा। इससे इलाके में लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग व लोकल फॉल्ट से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। पवन विहार में नए उपकेंद्र की स्थापना को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। लाइनों की शिफ्टिंग और नई लाइनों समेत उपकेंद्र स्थापना के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने एस्टीमेट मांगा है। यह उपकेंद्र रीवैंप योजना के तहत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

हरुनगला बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में लोकल फाॅल्ट समेत अन्य कारणों से कटौती की सबसे ज्यादा समस्या रहती है। पवन विहार, कृष्णा कॉलोनी, पीलीभीत बाइपास ऐसे इलाके हैं, जहां फॉल्ट होने पर आपूर्ति सुचारू करने में काफी समय लगता है। पिछले दिनों मरम्मत कार्यों के बीच सबसे लंबे 11,000 केवी के पवन विहार फीडर को दो हिस्सों में बांटकर आपूर्ति सामान्य करने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बाद भी पवन विहार, पीलीभीत बाइपास और हरुनगला में समस्या दूर नहीं हुई है। आठ माह पहले हरुनगला उपकेंद्र के क्षेत्र में एक और बिजली उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

रीवैंप योजना के तहत 33 केवी के बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि रीवैंप योजना के तहत पवन विहार में नए बिजली उपकेंद्र को स्वीकृति मिल गई है। एस्टीमेट बनाने समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसी वर्ष बिजली उपकेंद्र की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed