{"_id":"650ca7d4eea935453a079e37","slug":"litigants-clashed-with-striking-lawyers-returned-bareilly-news-c-4-noi1138-252316-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हड़ताली वकीलों से उलझे वादकारी, लौट गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हड़ताली वकीलों से उलझे वादकारी, लौट गए
Fri, 22 Sep 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हड़ताल कर रहे वकीलों की बृहस्पतिवार को तारीख पर आए वादकारियों से कोर्ट परिसर में घुसने को लेकर नोकझोंक हो गई। वकील न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे थे।
हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 30 अगस्त से चल रही हड़ताल जारी रही। वकीलों ने सुबह से ही न्यायिक कामकाज नहीं किया और न्यायालय परिसर के चारों गेट पर बैठे रहे। वादकारियों ने ट्रेजरी रोड और न्यायालय परिसर के मुख्य गेट से अंदर जाने की कोशिश की तो वकीलों ने उन्हें रोक दिया। इस पर वह उनसे उलझ गए। वादकारी परेशान थे कि तारीख पर कोर्ट में न जाने देने से कहीं उनका वारंट न हो जाए। कुछ देर बाद वह लौट गए। बार एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी ने बताया कि आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे से आमसभा होगी। संवाद