{"_id":"676b8f4a3a504b8ec3076e95","slug":"liquor-worth-lakhs-stolen-from-model-shop-thieves-took-dcm-from-another-place-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103933-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मॉडल शॉप से लाखों की शराब की चोरी, दूसरे स्थान से डीसीएम ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मॉडल शॉप से लाखों की शराब की चोरी, दूसरे स्थान से डीसीएम ले गए चोर
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे में सोमवार की रात मॉडल शॉप के शटर के ताले तोड़कर लाखों की अंग्रेजी शराब चोरी कर चोर फरार हो गए। इसके अलावा कस्बे के वार्ड से गैराज में खड़ी पिकअप गाड़ी की भी चोरी कर ली गई। दोनों मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
दुकान मालिक संदीप अग्रवाल ने बताया कि भिंडौरा अड्डे के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान है। मंगलवार सुबह सेल्समैन ने दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो करीब चार लाख की शराब गायब मिली। उन्होंने बताया कि चोर मॉडल शॉप पर लगे कैमरों का डीवीआर अपने साथ ले गए।
कस्बे के वार्ड पांच निवासी राशिद खान का रेलवे लाइन पार वार्ड आठ में भिंडौरा अड्डे के समीप लकड़ी का गोदाम है। गोदाम पर वह अपनी पिकअप गाड़ी खड़ी करते हैं। सोमवार रात गोदाम के गेट के ताले तोड़कर चोर वहां खड़ी पिकअप चुरा ले गए।
विज्ञापन
पैनल सिस्टम की केबल चोरी : गांव गिदौली निवासी आदेश मौर्य ने बताया कि गांव में जल निगम की ओर से पैनल सिस्टम लगाया हुआ है। यहां वह सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।
सोमवार की रात चोर पैनल सिस्टम की केबल काट ले गए। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं की गहनता से जांच की जा रही है। शराब दुकानदार ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur