फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor shop near the temple, protest was done by reciting Hanuman Chalisa

Bareilly News: मंदिर के पास शराब की दुकान, हनुमान चालीसा पढ़कर किया प्रदर्शन

Sun, 29 Jun 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop near the temple, protest was done by reciting Hanuman Chalisa
मंदिर के पास  शराब की दुकान हटाने को  हनुमान चालीसा पड़कर किया प्रदर्शन।
फतेहगंज पूर्वी। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर नगर पंचायत के पास स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमानजी के मंदिर के पास कंपोजिट शराब की दुकान अन्य जगह स्थानांतरित करने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस टीम भी पहुंच गई। लोगों को समझाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले शराब की दुकान के सामने बैठकर हनुमान चालीसा पढ़कर इसका विरोध-प्रदर्शन किया। इससे पहले भी जिलाधिकारी बरेली के नाम थाना प्रभारी को दुकान हटवाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। नगरवासियों का कहना है कि प्रतिदिन महिलाएं और बच्चे मंदिर पर आते हैं, जिन्हे देखकर शराब पीने वाले लोग अभद्रता करते हैं। वहीं, मंदिर के पास शराब पीकर बोतलें फेंक देते हैं। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

करणी सेना के मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह रामू ने बताया कि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होगी तो वे आगे उग्र आंदोलन करेंगे। शांति पूर्वक तरीक़े से ही प्रशासन से दुकान को अन्य जगह हटाने का निवेदन किया जा रहा है अगर प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed