फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor businessman Manoj Jaiswal arrested for tax evasion of 100 crores

सौ करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में शराब कारोबारी मनोज जायसवाल गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Liquor businessman Manoj Jaiswal arrested for tax evasion of 100 crores
शराब कारोबारी मनोज जायसवाल।
बरेली। सहारनपुर की टपरी डिस्टिलरी से करीब सौ करोड़ की एक्साइज ड्यूटी चोरी करने के मामले में फरार शराब कारोबारी मनोज जायसवाल को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। ट्रक ड्राइवर से अरबपति शराब कारोबारी मनोज को एसटीएफ करीब दस महीने से तलाश कर रही थी। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

सौ करोड़ की एक्साइज ड्यूटी चोरी करने के मामले में टपरी डिस्टिलरी के मालिक प्रणय अनेजा को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एसटीएफ इस मामले में अब तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। टपरी डिस्टिलरी से आबकारी अधिकारियों की साठगांठ से करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले की भनक एसटीएफ को पिछले साल की शुरुआत में लगी थी। तीन मार्च 2021 को डिस्टिलरी में छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच में टैक्स चोरी के पीछे उन्नाव के शराब कारोबारी अजय जायसवाल और उसके रिश्तेदार पार्टनर मनोज जायसवाल का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया। ग्रीन पार्क में रहने वाला मनोज जायसवाल पिछले कुछ समय से मॉडल टाउन में रह रहा था। फरार होने के बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

एसटीएफ ने बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे मनोज जायसवाल को लखनऊ में आवास विकास परिषद के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। एसटीएफ ने जो प्रेस नोट जारी किया है, उसके मुताबिक मनोज जायसवाल कानपुर, उन्नाव के शराब कारोबारी अजय जायसवाल के परिवार का सदस्य है और उसके शराब कारोबार में 25 प्रतिशत का हिस्सेदार है। मनोज ने टपरी शराब फैक्टरी के मालिक प्रणय अनेजा से जनवरी 2021 में दिल्ली में गोपनीय बैठक की। बैठक में ही एक गेट पास पर फैक्टरी से दो बार शराब की गाड़ी निकालने की योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed