फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor being sold indiscriminately even in lockdown .. One arrested

लॉकडाउन में भी धड़ल्ले से बिक रही शराब.. एक गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Liquor being sold indiscriminately even in lockdown .. One arrested
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रेमनगर में आबकारी और पुलिस टीम ने शराब समेत दबोचा, मालिक पर भी रिपोर्ट, वाइन शॉप सील

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के बावजूद शौकीनों को बैकडोर से शराब उपलब्ध कराई जा रही है। दोगुने दामों पर शराब की बिक्री हो रही है, जिसे लोग बिना किसी शिकायत खरीद भी ले रहे हैं। पुलिस की मिलीभगत से चल रहे धंधे में शराब माफिया मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। बुधवार रात पुलिस ने सर्किट हाउस चौराहे पर एक दुकान से शराब निकालने सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद एसएसपी ने अवैध रूप से बेची व बनाई जा रही शराब की बरामदगी व आरोपियों की धरपकड़ को अभियान चलाने का निर्देश दिया। गुरुवार को पुलिस क्षेत्र से एक को शराब ले जाते गिरफ्तार किया है।
आबकारी निरीक्षक विनय कुमार तिवारी के साथ प्रेमनगर थाने के दरोगा मदन तोमर ने गुरुवार सुबह डेलापीर चौराहे की देसी शराब दुकान से निकलते बाइक सवार को रोका तो उसने बाइक और तेज दौड़ा दी। टीम ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम सूरज निवासी प्रेमनगर बताया। उसके पास कट्टे में शराब के तीस क्वार्टर व सात सौ रुपये मिले। सूरज ने बताया कि वह देसी शराब दुकान के मालिक सुरेश वार्ष्णेय से शराब खरीदकर ला रहा था। हालांकि उसने चकमा देने की भी कोशिश की। कहा कि उसके फूफा रोज शराब पीते हैं, उन्हीं के लिए शराब खरीदी थी। टीम को शक है कि सूरज इस शराब को ले जाकर और ज्यादा रेट पर शौकीनों को सप्लाई करता है। पूछताछ के बाद सुरेश वार्ष्णेय व उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। साथ ही दुकान व माल को सील कर दिया गया। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सेल्समैन को जमानत

बुधवार रात सर्किट हाउस के पास दुकान खोलकर अंग्रेजी शराब बेची जा रही थी। पीआरवी को सूचना के बाद पुलिस ने सेल्समैन मलूकपुर निवासी अनूप सक्सेना को गिरफ्तार कर दुकान मालिक आशू तलवार के खिलाफ कार्रवाई की थी। गुरुवार को अनूप को जमानत मिल गई। फिलहाल आशू तलवार के खिलाफ भी ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि विवेचना में चार्जशीट लगी तो दुकान मालिक की गिरफ्तारी भी की जाएगी। उसी के आधार पर दुकान का लाइसेंस रद्द की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आशू तलवार के खिलाफ पहले भी अवैध शराब के धंधे से जुड़े मामलों में रिपोर्ट हो चुकी है। ट्रक भरी हरियाणा मेड शराब बरेली में पकड़े जाने पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज में गाड़ी में पकड़ी हरियाणा मेड शराब
नवाबगंज। कस्बे से सटे रिछोला पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी में हरियाणा मार्का तीन पेटी शराब पकड़ी। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पकडे़ गए युवक कस्बे के निवासी है। पुलिस ने गाड़ी और शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

शराब बेचते दो पकड़े

आंवला/रामनगर। चौकी इंचार्ज सोनू कुमार ने अवैध शराब की बिक्री कर रहे युवक बबलू को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर घर में रखी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उधर भुता में पुलिस ने ग्राम लहिया में छापा मारकर लाल सिंह को कच्ची शराब बिक्री करते पकड़ा उसके पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इधर, कस्बे में सेल्समैन लॉकडाउन में चोरी छुपे महंगे दामों शराब बेच रहे हैं।

लगातार हो रही कार्रवाई: दुबे

आबकारी टीम बीएन दुबे ने बताया कि लॉकडाउन में शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। यह संयुक्त अभियान है जिसमें संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीओ भी नेतृत्व कर रहे हैं। अब तक जिले में ऐसी 40 दुकानें सील की जा चुकी हैं। शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed