फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor and meat shops opened in Bareilly even after the shutdown order

Bareilly News: आदेश दरकिनार... यहां बंदी के बाद भी खुलीं शराब और मांस की दुकानें, लोगों ने जताया विरोध

Mon, 22 Jan 2024 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 06:22 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते शासन ने शराब और मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए थे, लेकिन बरेली के बरखन गांव में मांस की दुकानें खुलीं। वहीं सिरौली क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने शराब बेची गई। 

विज्ञापन
Liquor and meat shops opened in Bareilly even after the shutdown order
सिरौली में खुली शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के चलते शासन ने शराब और मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए थे, लेकिन बरेली के बरखन गांव में आदेश को  दरकिनार करते हुए मीट विक्रेताओं ने दुकानें खोलकर बिक्री शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो दुकानदारों को मीट बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने दो दुकानों को ताला डलवाकर बंद कर दिया। 

विज्ञापन


अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते शासन-प्रशासन ने सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए शराब और मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश दिया गया था। लेकिन नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरखन गांव में मीट विक्रेताओं ने दुकानें खोलीं। मीट की बिक्री भी की गई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक डाक्टर एमपी आर्य से की। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल श्रवण कुमार को जांच कर कार्रवाई को कहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो दुकानदारों को हिरासत में लेकर दुकानें बंद करा दीं। 
विज्ञापन


नवाबगंज के कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि दुकान खोलकर मीट के ब्रिकी करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद करा दिया है। पूछताछ में दुकानदारों ने बताया कि वो मीट को फ्रीजर में रख रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने बिकी शराब 
सिरौली थाने की पुलिस चौकी बड़ागांव के ठीक सामने देसी शराब की दुकान भी सोमवार को खुल गई। लोगों ने जब विरोध किया तो आरोपी ने कुछ समय के दुकान बंद कर दी। कुछ समय बाद फिर उसने बिक्री शुरू कर दी। पुलिस भी सामने ही मौजूद रही। बावजूद उन्होंने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed