{"_id":"65aef3bf38bb690f6d0b6ac4","slug":"liquor-and-meat-shops-opened-even-after-the-ban-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-1427-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंदी के बाद भी खुलीं शराब और मांस की दुकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंदी के बाद भी खुलीं शराब और मांस की दुकाने
Tue, 23 Jan 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। सोमवार को शराब और मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्देश था। बंदी के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह दुकानें खोल ली गईं। इसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायतें भी दर्ज कराईं।
बरखन गांव में सोमवार को कई विक्रेताओं ने मांस की दुकान खोल ली। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक से की। विधायक ने नवाबगंज इंस्पेक्टर श्रवण कुमार से मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो दुकानदारों को पकड़ लिया। इनकी दुकान में ताला डलवाया गया। इसके साथ ही दोनों को थाने लाया गया।
आरोपियों ने बताया कि वह मांस को फ्रीजर में रख रहे थे। ब्रिकी करने के लिए दुकान नहीं खोली थी।इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम गई थी। दो को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सिरौली थाने की पुलिस चौकी बड़ागांव के ठीक सामने देसी शराब की दुकान भी सोमवार को खुल गई। लोगों ने जब विरोध किया तो आरोपी ने कुछ समय के दुकान बंद कर दी। कुछ समय बाद फिर उसने बिक्री शुरू कर दी। पुलिस भी सामने ही मौजूद रही। बावजूद उन्होंने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने मामले में जांच कराने की बात कही। संवाद