फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lines formed for degrees and certificates, convenience fee has to be paid

Bareilly News: डिग्री और प्रमाणपत्र के लिए लगी लाइन, देना पड़ रहा सुविधा शुल्क

Wed, 20 Aug 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Lines formed for degrees and certificates, convenience fee has to be paid
बरेली। पुलिस भर्ती शुरू होने के कारण अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय में डिग्री और प्रमाण पत्र पाने के लिए विद्यार्थियों को लाइन लगानी पड़ रही है। इतना ही नहीं उन्हें इसके लिए 200 रुपये का सुविधा शुल्क भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय में माइग्रेशन, प्रोविजनल और चरित्र प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज लेने आए विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि जो 200 रुपये का सुविधा शुल्क दे रहे है उनका काम जल्दी हो जा रहा है। अन्य को इंतजार करना पड़ रहा है। मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है, ऐसा कुछ नहीं है। एकदम से विद्यार्थियों की भीड़ आना शुरू हो गई है इसलिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि परेशानी से बचने के लिए विद्यार्थी अपना प्रोविजनल (अस्थाई) और माइग्रेशन (प्रवजन) सर्टिफिकेट घर बैठे ही ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी www.mjpru.ac.in या www.mjprueds.in पर जाकर आसानी से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed