फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lineman defrauded electricity corporation of lakhs

Bareilly News: लाइनमैन ने बिजली निगम को लगाया लाखों का चूना

Wed, 30 Apr 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lineman defrauded electricity corporation of lakhs
शाही। बिजली चोरी के मामले में पकड़े गए संविदाकर्मी ने बिजली निगम को लाखों रुपये का चूना लगाया है। वह नियमों को दरकिनार कर मनमानी कर रहा था।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व शुक्रवार को विजिलेंस टीम की छापेमारी में कस्बा क्षेत्र के संविदा लाइनमैन को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उस पर टीम ने मामला दर्ज किया था। लोगों का कहना था कि ठीक से लाइनमैन की जांच की जाए तो भ्रष्टाचार की कई परतें खुल सकती हैं। इसमें संविदा लाइनमैन की तरफ से निगम को लाखों रुपये का चूना लगाने का काम किया गया है। वह नियमों को दरकिनार कर मनमानी कर रहा था।

यहां-यहां बरती गईं अनियमितता
लोगों का कहना था कि किसी भी नए कनेक्शन को देने के लिए निगम का नियम है कि कनेक्शन जोड़ने के स्थान से 40 मीटर से अधिक दूरी न हो। यदि अधिक दूरी है तो उसका एस्टीमेट बनाकर उसकी तय रकम विभाग के पास जमा करनी होती है। इन सब नियमों को जिम्मेदारों की मिलीभगत से नजरअंदाज करके कस्बे में कई बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं। संविदा लाइनमैन अजीम अहमद के परिवार के पास मछली पालन के लिए तालाब है, जिसकी दूरी करीब दो सौ मीटर है, लेकिन लोगों का कहना है कि विभाग को गुमराह करते हुए 40 मीटर की दूरी दिखाकर कम पावर का कनेक्शन दिया गया है। इसी तरह रमपुरा चौराहे पर स्थित स्विमिंग पूल को कनेक्शन देने में विभागीय मानकों को अनदेखा किया गया है। गांव में केबल डालकर करीब 500 मीटर की दूरी को मात्र 40 मीटर दिखाकर गुमराह किया गया है। इस तरह से भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप हैं। संवाद
विज्ञापन

--
जानकारी की जाएगी : एक्सईएन
एक्सईएन बरेली मनोज कुमार का कहना है कि मुझे अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed