फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lineman and JE filed a case of electricity theft against the dead woman

Bareilly News: लाइनमैन व जेई ने मृत महिला पर करा दिया बिजली चोरी का मुकदमा

Tue, 15 Oct 2024 04:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Lineman and JE filed a case of electricity theft against the dead woman
बरेली। लाइनमैन व जेई ने मृत महिला के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। मृतका के बेटे ने मुख्य अभियंता से शिकायत की है। सुभाषनगर करेली के शराफत ने बताया कि लाइनमैन और जेई ने सांठगांठ कर उनकी मां के विरुद्ध बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि उनकी मां का देहांत हो चुका है। उन्होंने बिजली चोरी नहीं की है। वह नियमित तौर पर उपभोग की गई विजली का बिल जमा कर रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक लाइनमैन व जेई टीम को लेकर उनके घर आए थे। शराफत की गैरमौजूदगी में मीटर उखाड़कर ले गए। उसकी पत्नी ने इसका कारण पूछा तो अभद्रता की। जेई के सामने ही लाइनमैन ने रिश्वत मांगी। रकम देने से मना करने पर अभद्रता की। धमकी दी कि वह बिजली चोरी के मुकदमे में फंसाकर पैसे लेंगे। इसके बाद मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में चीफ इंजीनियर ने जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed