{"_id":"59ff7ac44f1c1bd8538bb2ea","slug":"lightweight-only-on-fog-railway-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्का सा ही कोहरा रेलवे की तैयारियों पर भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्का सा ही कोहरा रेलवे की तैयारियों पर भारी
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का असर न पड़े, इसके लिए रेलवे ने हाईटेक तैयारियां की थीं। रेलवे स्टेशन, सिग्नल, क्रासिंग और रेल पटरी की जीपीएस मैपिंग कराने के साथ लोको पायलट को इलेक्ट्रिक उपकरण भी दिए गए थे ताकि कोहरे में उन्हें ज्यादा दिक्कत न हो, लेकिन यह हाईटेक सिस्टम फिलहाल उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पा रहा है। नतीजा यह है कि हल्के से कोहरे में ही ट्रेनों की रफ्तार और धीमी पड़ गई है।
डाउन लाइन की 15212 जननायक एक्सप्रेस को रविवार सुबह 6.50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचना था, लेकिन 16 घंटे देरी से रात 11 बजे पहुंची। वहीं गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस भी बीस घंटे देरी से सुबह 11.35 बजे के बजाय रात साढ़े सात बजे पहुंची। वाराणसी से चलकर प्रतापगढ़ जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी पांच घंटे देरी से पहुंची। अप लाइन की अमृतसर से लक्सर के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से चलकर रविवार दोपहर की जगह रात में पहुंची। जनसेवा एक्सप्रेस भी अमृतसर से ही 11 घंटे देरी से चली। कुंभ एक्सप्रेस भी सुबह 11 बजे की जगह रात के 10 बजे जंक्शन पहुंची। चंडीगढ़ से चलकर सहारनपुर जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी सुबह पांच बजे जंक्शन नहीं पहुंची, 12 घंटे की देरी से चलते हुए शाम छह बजे जंक्शन आई।
अचानक निरस्त हुई राज्यरानी, जनता भी दो दिन के लिए रद्द
लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को रविवार के लिए अचानक रद्द कर दिया गया। सुबह जंक्शन पर निरस्तीकरण की सूचना आने के बाद पूछताछ काउंटर पर आने वाले यात्रियों को इत्तला दी जाने लगी। रेलवे बोर्ड राज्यरानी का दोबारा संचालन सोमवार को करेगा। उधर, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस भी दो दिन रद्द रहेगी। रेलवे ने पटरियों पर चल रहे मरम्मत कार्यों की वजह से ट्रेन को मंगलवार और बुधवार को रद्द करने का निर्णय लिया है।