फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   light metro route fixed in bareilly

BAREILLY : कुतुबखाना, चौपुला और चौकी चौराहे से भी गुजरेगी लाइट मेट्रो

Fri, 29 Jul 2022 02:21 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 02:21 PM IST
सार

कुतुबखाना, चौपुला और चौकी चौराहे लाइट मेट्रो के नए स्टॉपेज बनाए जा सकते हैं। सर्वे टीम ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इन तीनों इलाकों का अंतिम रूप से चयन हुआ तो यहां भूमिगत मार्ग का निर्माण करना होगा।
 

विज्ञापन
light metro route fixed in bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीडीए के अफसरों के साथ राइट्स कंपनी की टीम ने बृहस्पतिवार को लाइट मेट्रो के लिए नौ घंटे सर्वे किया। इस सर्वे के दौरान कुतुबखाना, चौपुला और चौकी चौराहे को लाइट मेट्रो के नए स्टॉपेज के तौर पर चिह्नित किया गया। सर्वे टीम के मुताबिक भीड़भाड़ वाले इन तीनों इलाकों का अंतिम रूप से चयन हुआ तो यहां भूमिगत मार्ग का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन


सर्वे में एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक पहले रूट को 85 फीसदी उपयुक्त माना गया। जहां 15 फीसदी मार्ग पर लाइट मेट्रो के लिए पुल बनाना संभव नहीं है, वहां भी भूमिगत मार्ग बनाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। टीम ने बृहस्पतिवार को ही अपना सर्वे पूरा कर लिया। अब सर्वे की रिपोर्ट शुक्रवार को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। कमिश्नर की मंजूरी के बाद दस अगस्त को बीडीए बोर्ड में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


लाइट मेट्रो के एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक के पहले रूट का सर्वे बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे बीडीए कार्यालय से शुरू हुआ। राइट्स कंपनी के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक तरुण जैन, उप महाप्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह, प्रबंधक अमित कुमार, बीडीए के एई प्रमोद गुप्ता आदि की टीम बीडीए कार्यालय होते हुए कुतुबखाना तक पहुंची। चौपुला की ओर जा रहे मार्ग को देखा। इसके बाद कोतवाली मार्ग का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेटेलाइट से लेकर चौकी चौराहे तक दोनों तरह के मार्गों पर मेट्रो चलाने का विकल्प
कुतुबखाना के बाद सर्वे टीम रेलवे स्टेशन, कैंट रोड होते हुए कमिश्नरी और चौकी चौराहा होते हुए सेटेलाइट से एयरपोर्ट पहुंची। सेटेलाइट से एयरपोर्ट तक का मार्ग सही पाया गया। माना गया कि यहां तक मेट्रो बिना रोकटोक दौड़ सकेगी। बताया गया कि सेटेलाइट से चौकी चौराहे तक अंडरग्राउंड और पुल मार्ग दोनों पर मेट्रो चल सकती है लेकिन श्यामगंज में फ्लाईओवर के ऊपर से इसका मार्ग निकालना पड़ेगा। श्यामगंज से ईंट पजाया होते हुए स्टेडियम रोड का भी निरीक्षण किया गया। श्यामगंज से ईंट पजाया तक भी अंडरग्राउंड मार्ग उपयुक्त माना गया। इसके बाद स्टेडियम रोड होते हुए एयरपोर्ट तक खुला मार्ग होगा। टीम ने तय किए गए दोनों मार्गों का मोबिलिटी प्लान के मुताबिक अध्ययन करके रिपोर्ट तैयार की।

आईवीआरआई, विश्वविद्यालय पुरानी जेल के पास होगा डिपो
राइट्स कंपनी, बीडीए की टीम ने लाइट मेट्रो के मुख्य डिपो के लिए तीन जगहों का चयन किया है। आईवीआरआई मार्ग, रुहेलखंड विश्वविद्यालय और पुरानी जेल के पास। इन जगहों पर लाइट मेट्रो के कोच खड़े होंगे। उनकी धुलाई और मेंटीनेंस जैसे सारे कार्य डिपो में होंगे। तीनों में से एक या दो जगहों का चयन किया जाएगा। डिपो के लिए पांच एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी।

पहले चरण में मेट्रो के दो रूट रहेंगे
सर्वे में तय हुआ कि पहले चरण में मेट्रो को दो रूटों पर ही चलाया जा सकता है। लिहाजा इन्हीं दो मार्गों पर स्टॉपेज की संख्या बढ़ाई जाएगी। बताया गया कि स्टॉपेज की संख्या दस से बढ़कर 15 तक पहुंच सकती है। कुतुबखाना, चौपुला आदि जगह भी स्टॉपेज बन सकते हैं।


शहर के मोबिलिटी प्लान के मुताबिक बीडीए और राइट्स कंपनी की ओर से लाइट मेट्रो के लिए रूटों का सर्वे किया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
- आशु मित्तल, एक्सईएन बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed