{"_id":"389f7665bfbb644afcfbaeb50782ff03","slug":"light-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये मालदार है और बिजली बिल नहीं दे रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये मालदार है और बिजली बिल नहीं दे रहे हैं
बरेली
Updated Fri, 02 Jan 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस 01
ग्रीन पार्क में द मैनेज सवाना हाइट्स के नाम पर कनेक्शन हैं। इनकी अच्छी खासी दुकान चलती है। कामर्शियल कनेक्शन लेने के बाद उन्होंने बिल देना जरूरी नहीं समझा। अब दो लाख रुपये से अधिक का बकाया हो गया है लेकिन वे बिल जमा नहीं कर रहे हैं।
केस 02
आलमगिरीगंज में रहने वाले प्रेमपाल के यहां 20 हजार रुपये का बकाया था। पिछले दिनों बिजली विभाग की टीम गई तो उन्हाेंने अपनी दिक्कत बताई लेकिन विभाग ने कनेक्शन काट दिया। इसके बाद प्रेमपाल ने बिल जमा किया।
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बिजली विभाग का हाल भी अजब गजब है। एक तरफ 10 से 20 हजार रुपये के बकाए पर लोगों की बत्ती काटी जा रही है। जबकि पॉश इलाकों के बकाएदार विभाग के कर्मचारियों को रौब गांठ कर चलता कर देते हैं। पिछले एक साल से ऐसे ही करीब दो दर्जन से अधिक बकाएदाराें के यहां न तो बकाया वसूला जा सका है और न ही कनेक्शन काटा जा सका है।
विज्ञापन
बड़े बकाएदाराें पर 50 हजार से लेकर चार लाख रुपये से भी अधिक का बकाया है। बिजली कर्मचारी बताते हैं कि बिल मांगने जाओ तो ये फोन मिलाकर रौब गांठते हैं। बिजली काटने के नाम पर भी कर्मचारी लौट कर चले आते हैं।
ये हैं बकाएदार
नाम इलाका कनेक्शन बकाया
मुन्नी शर्मा पवन विहार घरेलू 04 लाख 40 हजार +
प्रमोद कुमार मढ़ीनाथ घरेलू 02 लाख 96 हजार +
गुरुमुख सिंह सुभाषनगर घरेलू 02 लाख 19 हजार +
एसएम आदिल फाईक इन्कलेव घरेलू 01 लाख 25 हजार+
दर्शना सेठी सुभाषनगर दुकान 04 लाख 32 हजार+
सवाना हाइट्स ग्रीन पार्क दुकान 02 लाख 14 हजार+
वीपी साहनी गली आर्यसमाज दुकान 01 लाख 2 हजार+
विनोद कुमार गुप्ता सिटी सब्जी मंडी दुकान 89 हजार
शकुंतला देवी सुभाषनगर घरेलू 87 हजार
रवि शंकर बड़ा बाजार घरेलू 51 हजार+
वर्जन
इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है। अब सोमवार से इनकी बिजली काटी जाएगी। इन लोगों ने एक साल से बिल जमा नहीं किया है।
संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रथम खंड