फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   light

नाम-पता एक और कनेक्शन दो.. एक ने बिजली फूंकी, दूसरे की कटी आरसी

Thu, 25 Jul 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
light
बरेली। एक नाम, एक पता और कनेक्शन दो। ऐसा कारनामा सिर्फ बिजली विभाग ही करता है। यही नहीं विभाग ने विवादित कनेक्शन की जांच किए बगैर ही उपभोक्ता की आरसी काट दी है। जानकारी मिलने पर उद्योग व्यापार मंडल ने मोर्चा खोला तो जांच शुरू हो गई। एसई शहर ने गुरुवार को संबंधित अधिकारी तलब किए हैं।
विज्ञापन

बिहार कलां निवासी व्यापारी नासिर ने बीस वर्ष पहले बिजली कनेक्शन लिया था, उनका नियमित बिल भी जमा था। इस बीच विभाग ने एक और कनेक्शन नासिर के नाम से अभिलेखों में दर्शा दिया। इतना ही नहीं इस कनेक्शन पर 94 हजार रुपये से ज्यादा की देनदारी भी दिखा दी। इसकी जानकारी मिली तो नासिर ने उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शोभित सक्सेना को इस मनमानी से अवगत कराया। सक्सेना ने एसडीओ महानगर नकुल रावत को पूरा स्थिति बताई तो उन्होंने संबंधित लिपिक राहुल से 20 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी, लेकिन लिपिक राहुल ने चुपचाप तहसील को आरसी भेज दी। तहसील ने जब वसूली करना शुरू किया तो व्यापारी नेताओं ने चीफ इंजीनियर से शिकायत की, लेकिन चीफ ने एसई शहर से मिलने को कहा। एसई शहर एनके मिश्रा ने बताया कि इस मामले में संबंधित अधिकारी गुरुवार में बुलाए गए हैं। जांच कर बिल ठीक कराया जाएगा और दोषी पाए जाने पर लिपिक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed