फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Life imprisonment for three people in broad daylight murder in Sikalapur

सिकलापुर में दिनदहाड़े हुई हत्या में तीन लोगों को उम्र कैद

Sat, 24 Jul 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for three people in broad daylight murder in Sikalapur
demo photo - फोटो : demo photo

प्रेम विवाह के विरोध में लड़की पक्ष के लोगों ने चाकू और तलवारों से की थी हत्या

विज्ञापन
बरेली। प्रेम विवाह के विरोध में आठ साल पहले सिकलापुर में दिनदहाड़े हुई राजू की हत्या के तीन अभियुक्तों को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई। सजा का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश दशम शिव कुमार ने सुनाया।
घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई यशपाल यादव ने थाना बारादरी में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि उसका छोटा भाई राजू यादव पोलियो ग्रस्त था। घटना से ढाई साल पहले उसने मोहल्ले में ही रहने वाली रोजी कश्यप से प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात से पड़ोस में रहने वाले अमर कश्यप, लक्षमन कश्यप, भूरा और दीपू कश्यप रंजिश मानने लगे थे। इसके चलते अमर कश्यप उनके भाई से मारपीट भी कर चुका था। 26 मार्च 2013 की दोपहर करीब एक बजे चारों आरोपियों ने धीमरों की पुलिया के पास राजू को घेर लिया और चाकू व तलवारों से हमला कर दिया। मृतक के बड़े भाई बाबू यादव ने बचाया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। वे लोग राजू यादव को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोर्ट में पेश हुए 15 गवाह

इस मामले में अभियोजन की ओर से सरकारी वकील महेश यादव ने कुल 15 गवाह पेश किए। अभियुक्त लक्षमन कश्यप के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल नहीं किया। कोर्ट ने अभियुक्त अमर कश्यप, भूरा और दीपू को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा अमर कश्यप पर एक लाख 55 हजार और भूरा व दीपू पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली खेलने के निकले थे, फिर नहीं लौटे घर

जब राजू की हत्या हुई तो होली का माहौल था। रोजी अपनी दो साल की बेटी अंशिका के साथ घर में थीं। बाहर लोग होली खेल रहे थे, तभी राजू भी कुछ देर में आने की बात कहकर घर से चले गए। इसी बीच शराब के नशे में धुत आरोपियों ने उन पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया।

दूर के रिश्तेदारों ने की वारदात

बताया जाता है कि राजू की हत्या करने वाले रोजी के दूर के रिश्तेदार हैं। रोजी के परिवार वाले पहले तो इस शादी को लेकर सहमत नहीं थे लेकिन वे शांत हो गए। इसके बावजूद रोजी के दूर के रिश्तेदार इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed