फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Licenses of 18 vendors suspended for arbitrariness in fertilizer sale

खाद ब्रिकी में मनमानी पर 18 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Mon, 15 Nov 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Licenses of 18 vendors suspended for arbitrariness in fertilizer sale
khad - फोटो : अमर उजाला
कालाबाजारी के चलते जिले में पिछले कई दिनों से बना हुआ है डीएपी का संकट
विज्ञापन

बरेली। खाद की कालाबाजारी कर मुनाफा बटोरने में जुटे विक्रेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। रिकार्ड में गड़बड़ी पर कृषि विभाग ने रविवार को जिले में 18 विक्रेताओं को नोटिस थमाते हुए इनके लाइसेंस अस्थाई रूप से निलंबित कर दिए हैं। इन सभी विक्रेताओं के ऊपर डीएपी की ब्रिकी में गड़बड़ी का आरोप है। लखनऊ से सूची आने के बाद इन व्यापारियों पर कार्रवाई की गई।
जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि लाइसेंस निलंबित होने वाले सभी व्यापारियों ने पिछले तीन महीने से पीओएस मशीन के जरिए डीएपी की ब्रिकी नहीं की थी। इनकी रिटेल आईडी पर डीएपी उर्वरक अवशेष दिखा रहा था। जब मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो रिकार्ड और मौके पर स्टॉक में भारी अंतर मिला। गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने सभी विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करते हुए इनको होने वाली उर्वरकों की आपूर्ति पर भी रोक लगा दी। अब यह विक्रेता जांच पूरी होने तक उर्वरक की ब्रिकी नहीं कर पाएंगे। जांच में उर्वरकों की कालाबाजारी का मामला सही पाए जाने पर इन विक्रेताओं के ट्रेड लाइसेंस स्थाई तौर पर निलंबित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

‘डीएपी की कमी बनाने में इन विक्रेताओं की भूमिका संदिग्ध है। स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद इन विक्रेताओं ने पिछले तीन महीने से ब्रिकी नहीं की थी। मौके पर स्टॉक पर दस्तावेजों में भी अंतर मिला। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरेन्द्र सिंह चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
इन विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई
जिला कृषि अधिकारी ने बताया रिकार्ड में गड़बड़ी के आधार पर जादौपुर के मैसर्स चौधरी खाद भंडार, रिछा के किसान सेवा केंद्र, भमोरा के महाशय जी खाद बीज भंडार,कमुआ के जय अंबे बीज भंडार, बीसलपुर रोड पर न्यू भारत फर्टिलाइजर कंपनी, महावीर इंटर प्राइजेज, मां शेरो वाली खाद भंडार, श्री बालाजी खाद भंडार, विकास खाद भंडार, हर्ष फर्टिलाइजर, किसान फर्टिलाइजर, कृषि सेवा केंद्र, शर्मा खाद भंडार, बालाजी फर्टिलाइजर, राठौर खाद भंडार की दो दुकानों के साथ अंसारी बीज भंडार और मेंथी नवदिया के जायसवाल कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस अस्थाई तौर पर निलंबित हुआ है।

जिले को मिली 1750 मीट्रिक टन खाद
जिले में पिछले कई दिनों से बना हुआ डीएपी का संकट अब खत्म होने की उम्मीद है। रविवार को एनपीके खाद की रैक बरेली पहुंच गई। रैक में 1750 मीट्रिक टन यूरिया आई है। इसके साथ ही रविवार से ही डीएपी साधन सहकारी समितियों पर पहुंचना भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed