फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LIC submitt over

लड़ेंगे और जीतेंगे के उद्घोष के साथ

Wed, 17 Nov 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
LIC submitt over
बरेली। एलआईसी के आईपीओ के खिलाफ बीमाकर्मियों का डीडीपुरम में चल रहा सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हो गया। तीसरे दिन ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन (एआईआईइए) के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत मिश्रा समेत 21 प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘लड़ेंगे और जीतेंगे’ का मंत्र दिया। सभी से आगामी बजट सत्र में दो दिन की होने वाली हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

एआईआईइए के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि सरकार की राष्ट्रीय मौद्रिक पाइपलाइन योजना देश के लोगों के खिलाफ है। यह सभी का नुकसान करेगी। दशकों की मेहनत और जनता के पैसे से जो रेलवे लाइन, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेडियम, बच्चों के खेलने के पार्क, एयरपोर्ट, बिजली का बुनियादी ढांचा देश में तैयार किया गया है, उसे सरकार राष्ट्रीय मौद्रिक पाइपलाइन योजना के तहत लंबे समय के लिए निजी हाथों में सौंप रही है। उन्होंने कहा कि देश में जो नफरत और विद्वेष का माहौल बन रहा है, यह सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर देगा। धार्मिक कट्टरता देश को खा जाएगी। उन्हाेंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश को ऐसा न बनने दें। हमारे देश को प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण की जरूरत है।
विज्ञापन

इसके अलावा रवि चतुर्वेदी, डीके पांडे, आशीष, अनुराग शर्मा, अरुण तिवारी, तन्मय, गीता शांत, संजीव मेहरोत्रा समेत 21 प्रतिनिधियों ने अपने सम्मेलन को संबोधित किया। महामंत्री राजीव निगम के संबोधन के साथ सम्मेलन का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पदाधिकारी घोषित
ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन ने अगले तीन वर्ष के लिए चार नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। संजीव शर्मा को जोनल अध्यक्ष, राजीव निगम को महामंत्री, राकेश कनौजिया को कोषाध्यक्ष और गीता शांत को महिला प्रकोष्ठ का संयोजक चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed