{"_id":"5f0dd5288ebc3e63d9126280","slug":"lic-agent-die-in-road-accident-bareilly-news-bly4127163186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे एलआईसी एजेंट को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे एलआईसी एजेंट को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
बरेली। गैस चूल्हा सही कराने जा रहे एक एलआईसी एजेंट को शहीद गेट के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजदू लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया लेकिन पीड़ित को अस्पताल ले जाने की जल्दी में आरोपी हाथापाई कर भाग निकला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी निवासी परमजीत ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें शहीद गेट के पास पिता का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो पिता 49 वर्षीय बलजीत सिंह की हालत गंभीर थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी बाइक सवार को भी पकड़ लिया था। उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परमजीत के मुताबिक हादसे के बाद पकड़ा गया बाइक सवार पिता को अस्पताल ले जाने की जल्दबाजी में लोगों से हाथापाई कर भाग निकला। बताया कि पिता गैस चूल्हा सही कराने बाजार गए थे। शहीद गेट के पास उन्हें डेलापीर की तरफ से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी।
बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत
खेत से लौट रहे बाकरगंज निवासी किसान आबिद खां (44) को रास्ते में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि उनके सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि खेत से लौटते वक्त एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ब्यूरो