फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LIC agent cheated three and a half lakhs from retired subedar

एलआईसी एजेंट ने रिटायर्ड सूबेदार से साढ़े तीन लाख ठगे

Fri, 30 Jul 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
LIC agent cheated three and a half lakhs from retired subedar
बैंक धोखाधड़ी - फोटो : pixabay
बरेली। सेना के रिटायर्ड सूबेदार कटरा चांद खां निवासी ओम शंकर ने सौ फुटा रोड पर रहने वाले एलआईसी एजेंट विनोद गौतम के खिलाफ थाना बारादरी में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अपनी रिपोर्ट में ओमशंकर ने कहा है कि वह करीब तीन साल से एजेंट विनोद से बीमा पॉलिसी कराते रहे हैं। परिचित होने के चलते विनोद ने उन्हें अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेश के नाम पर फंसा लिया। वर्ष 2018 के आसपास उन्होंने उसे एक लाख रुपये नकद दिए और 50 हजार का चेक दिया। इसके अलावा दो लाख रुपये पहले दिए थे, वे भी आरोपी ने वापस नहीं किए। इनमें से कुछ रुपयों की आरोपी ने उन्हें रसीदें भी नहीं दीं और अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। ओमशंकर की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी और रुपये हड़पने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed