फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Letter written to close Mercury market

Bareilly News: बुध बाजार को बंद कराने के लिए लिखा पत्र

Wed, 26 Feb 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Letter written to close Mercury market
फरीदपुर। कस्बे में मेन रोड पर अवैध रूप से लगाई जा रही बुध बाजार को बंद कराने के लिए बरेली रामपुर से एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने विधान परिषद के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने बुध बाजार से अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


फरीदपुर कस्बे में प्रत्येक बुधवार को अवैध तरीके से बाजार लगाई जा रही है, जिससे फुटपाथ पर अतिक्रमण से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। एसडीएम व नगर पालिका के अधिकारियों से भी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है, लेकिन सुनवाई ही नहीं होती है। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुध बाजार की कोई अनुमति नगर पालिका या जिला पंचायत से नहीं ली गई है। बाजार में अवैध रूप से वसूली की जाती है। बाजार में ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर का कोई ठहराव स्थल न होने के कारण पूरे दिन राजमार्गों पर भारी जाम लगा रहता है। कई बार जेब कतरे, बाइक चोरी और छेड़खानी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed