फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Less than a thousand active infected, will get relief from restrictions

सक्रिय संक्रमित हजार से कम, पाबंदियों से मिलेगी राहत

Wed, 02 Feb 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Less than a thousand active infected, will get relief from restrictions
Less than a thousand active infected, will get relief from restrictions
बरेली। संक्रमितों के स्वस्थ होने की बढ़ती दर से सक्रिय संक्रमितों की तादाद मंगलवार को एक हजार से कम पहुंच गई है। लिहाजा, शासनादेश के तहत जिला प्रशासन की ओर से जल्द पाबंदियों से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से बरेली को मुक्त बनाने के लिए लोगों से कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने की अपील भी की है।
विज्ञापन

शासनादेश के तहत सक्रिय संक्रमितों की तादाद एक हजार से अधिक होने पर जिम, वाटर पार्क और स्वीमिंग पूल बंद करने के निर्देश हैं। साथ ही, बंद हाल में वैवाहिक आयोजन व अन्य समारोह में अधिकतम सौ लोगों की मौजूदगी और खुले हाल में मैदान की क्षमता के अनुसार 50 फीसदी लोगों की उपस्थित होने, आईटी/निजी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम के निर्देश थे। 14 जनवरी को बरेली में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार होने पर जिला प्रशासन ने यह पाबंदियां लागू कर दी थीं। हालांकि, संख्या एक बार फिर से एक हजार से कम होने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। अब जिले में 940 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को 3224 सैंपल की प्राप्त जांच रिपोर्ट में 53 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, स्वस्थ होने वालों की तादाद 103 रही। सात दिनों से लगभग दोगुनी दर्ज हो रही स्वस्थ होने वालों की दर के चलते अब बरेली में एक हजार से कम सक्रिय संक्रमित हो गए हैं। अलग-अलग अस्पतालों में संक्रमित मिले 42 मरीजों का इलाज प्रोटोकाल के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक और छात्र समेत 53 संक्रमित : सर्विलांस प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक शाखा शास्त्री नगर का एक-एक कर्मचारी, सेंट फ्रांसिस स्कूल का एक छात्र, बेसिक शिक्षा विभाग का एक शिक्षक समेत प्रिंटिंग प्रेस संचालक, इंडियन ऑयल कार्यालय का एक कर्मचारी, टाटा कंसल्टेंसी के एक कर्मचारी समेत 53 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं, कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 15 से 17 आयुवर्ग के 4957, 18 पार के 4548 लोगों को पहली और 19823 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed