फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Less than 50 students in 524 schools in the district, notice to BSA

Bareilly News: जिले में 524 स्कूलों में 50 से कम विद्यार्थी, बीएसए को नोटिस

Tue, 18 Jun 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 18 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Less than 50 students in 524 schools in the district, notice to BSA
बरेली। मंडल के चारों जिलों में संचालित परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है। इसमें सबसे खराब स्थिति मंडल मुख्यालय की है। जहां 524 परिषदीय स्कूलों में 50 से भी कम विद्यार्थी हैं। ऐसे में जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


यू-डायस पोर्टल पर दस जून तक भरे गए डाटा के विश्लेषण के आधार पर इन स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इसके अनुसार बरेली में 451 प्राथमिक विद्यालय, पांच कंपोजिट विद्यालय और 68 उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या 50 से भी कम है। विद्यालयों की स्थिति को देखते हुए शासन स्तर से छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा के महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। कारणों की समीक्षा कर जवाब देने के लिए 20 जून तक का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडल में सबसे खराब स्थिति मुख्यालय की है। इसके अतिरिक्त शाहजहांपुर में 416, पीलीभीत में 284, बदायूं में 140 विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed