फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard spotted in Bareilly Shergarh foot marks found in the fields

Bareilly News: अब शेरगढ़ में देखा गया तेंदुआ, खेतों में मिले पगचिह्न, वन दरोगा ने भेड़िया के बताए

Mon, 14 Jul 2025 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 07:07 PM IST
सार

बरेली जिले में तेंदुए की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। हाफिजगंज के बाद अब शेरगढ़ में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है। खेतों में जंगली जानवर के पगचिह्न भी मिले हैं। 

विज्ञापन
Leopard spotted in Bareilly Shergarh foot marks found in the fields
जंगल में जांच करती वन विभाग की टीम व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में हाफिजगंज के बाद अब शेरगढ़ क्षेत्र में ढोडा नदी के किनारे जंगल में तेंदुआ देखा गया, जिसे देखकर खेतों में काम कर रहे किसान भाग खड़े हुए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर कॉम्बिंग की। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। हालांकि वन विभाग की टीम ने पगचिह्न भेड़िया के बताए हैं। टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव न्याजनगर गौंटिया के समीप सोमवार सुबह करीब नौ बजे किसान ढोडा नदी के किनारे खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ दूरी पर तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे वह भाग खड़े हुए। मामले की सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान रियाजउद्दीन अंसारी को दी। प्रधान ने वन विभाग व थाना अध्यक्ष को सूचना दी। कुछ देर बाद वन विभाग मीरगंज बहेड़ी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खेतों में पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


वन दरोगा बोले- तेंदुए के नहीं हैं पगचिह्न
इस दौरान धान के खेतों में कई स्थानों पर पगचिह्न मिले, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। खेतों में काम कर रहे लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में काफी दूर तक कॉम्बिंग की लेकिन कहीं कुछ नजर नहीं आया। वन दरोगा रमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि खेत में मिले पगचिह्न तेंदुए के नहीं है। स्पष्ट कराने के लिए जांच चल रही है। देखने से भेड़िया के प्रतीत हो रहे हैं। जंगली जानवर को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Shahjahanpur News: युवती ने फंदे से लटककर दी जान, नौकरी छूटने से थी परेशान, पिता बोले- बड़ी होनहार थी बेटी

जानकारी के बाद थाना इंस्पेक्टर राजेश कुमार भी अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने भी जंगल में जाकर छानबीन की। ग्रामीणों को सावधानी बरतने के लिए कहा। समूह के साथ ही खेतों पर जाएं। कहीं कोई जानवर दिखने पर तत्काल सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed