{"_id":"686592c9210d8ff0030ab3c3","slug":"leopard-seen-in-khaitan-factory-forest-department-did-not-reach-bareilly-news-c-4-1-bly1039-673705-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेतान फैक्टरी में दिखा तेंदुआ, नहीं पहुंचा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेतान फैक्टरी में दिखा तेंदुआ, नहीं पहुंचा वन विभाग
विज्ञापन
हाफिजगंज। क्षेत्र में मंगलवार शाम खेतान फैक्टरी की दीवार पर तेंदुआ देखा गया। पास के खेत में घास काट रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। वह खेत से निकल दूर जाकर खड़े हुए। उन्होंने दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो बना लिया। तेंदुआ सात दिन से बंद खेतान फैक्टरी व उसके आसपास के इलाके में घूम रहा है, लेकिन वन विभाग की टीम उसे अब तक पकड़ नहीं पाई है। भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार ने डीएफओ व रेंजर नवाबगंज को तेंदुआ को पकड़ने के लिए ठोस प्रयास करने की मांग की है।
27 जून की शाम तेंदुए ने खेतान फैक्टरी में चौकीदार अजय कुमार की गाय पर हमला किया था। इसके बाद वनकर्मियों ने फैक्टरी के अंदर पिंजरा लगाकर कॉम्बिंग की, लेकिन उन्हें तेंदुआ नजर नहीं आया। सोमवार को फैक्टरी के पास के गांव लाडपुर गौंटिया के किसान मिंटू ने खेत में खाद लगाने के दौरान तेंदुआ व उसके शावक को देखा था। उसने भी उसका वीडियो बनाया था। अब मंगलवार शाम में गांव फैजुल्लापुर के सत्येंद्र गंगवार ने यहां तेंदुए को देखा। वह शोर मचाकर पास के खेत में घास काट रहे ग्रामीणों से वहां से हटने को कहा। हालांकि इस बीच वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। संवाद