फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard feared to move from Bhudia Colony to Pilibhit

तेंदुए के भुड़िया कॉलोनी से पीलीभीत की ओर जाने की आशंका

Mon, 24 Aug 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard feared to move from Bhudia Colony to Pilibhit
demo photo - फोटो : demo photo

रविवार को इलाके में नहीं दिखी कोई हलचल, पीलीभीत के रास्ते पर मिले पगचिह्न

विज्ञापन
बहेड़ी। भुड़िया कॉलोनी से लेकर पंडरी जागीर गांव तक दहशत मचाने के बाद तेंदुए ने एक बार फिर अमरिया (पीलीभीत) की ओर रुख कर लिया है। अमरिया की ओर जाते उसके पगचिह्न देखे गए हैं। साथ ही रविवार की सुबह से इलाके में कहीं कोई हलचल नहीं दिखी। हालांकि वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में उसकी खोज में जुटी है।

भुड़िया कॉलोनी में वासुदेव के घर में कमरे में बंद मुर्गी और गाय को निवाला बनाने के लिए तेंदुए ने खिड़की की जाली तोड़ने की कोशिश की थी। उसके बाद रात करीब नौ बजे एक आवारा कुत्ते को पकड़कर जंगल की ओर ले गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। न ही कोई दहाड़ने की आवाज ही सुनाई दी है। शनिवार रात को वह गुरबाग के घर के बाहर टहलता दिखा था, उसके बाद से ओझल है। ग्रामीणों ने बताया कि ढाई महीने पहले भी इसी तरह तेंदुआ गायब हो गया था। दोबारा फिर उसके दस्तक देने से उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। किसान अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। झुंड बनाकर वह जंगल जाते हैं तो जगह-जगह जंगली सुअर, नील गाय, कुत्तों के अवशेष दिखाई देते हैं। डर के कारण वह घरों में ही दुबके हुए हैं। उधर, वन विभाग के रेंजर रवींद्र कुमार सक्सेना ने टीम के साथ जंगल में तेंदुए की खोज की। उसके पुराने अड्डे आमखेड़ा में कर्नल के फार्म पर भी गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पगचिह्नों से वन विभाग के अफसर तेंदुए के वापस अमरिया पीलीभीत के जंगल में जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

टीम के साथ तेंदुए के मूवमेंट एरिया और पगचिह्नों की तलाशा जा रहा है। अब तेंदुए का मूवमेंट अमरिया पीलीभीत की ओर लग रहा है। फिर भी उसको खोज रहे हैं।
- रवींद्र कुमार सक्सेना, रेंजर बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed