फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard attacks farmer who was irrigating field seriously injured in Bareilly

Bareilly News: सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर घायल, इलाके में फैली दहशत

Sat, 19 Apr 2025 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 02:40 AM IST
सार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल है। तेंदुए ने हमला कर एक किसान को घायल कर दिया। घायल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Leopard attacks farmer who was irrigating field seriously injured in Bareilly
सड़क पर घूमता तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में गन्ने की फसल में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे किसान गंभीर घायल हो गया। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर तेंदुए की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव में अरविंद कुमार खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार की दोपहर 11 बजे अरविंद कुमार गन्ने की फसल में पानी से सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर दिया। घायल किसान ने जोर-जोर से आवाज लगानी शुरू कर दी। खेतों में काम कर रहे किसान घायल किसान के पास पहुंचे, तब तक तेंदुआ भाग गया था।
विज्ञापन


घायल किसान को परिजनों ने नवाबगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महानगर रेफर कर दिया। यहां किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की है, लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका। इस दौरान टीम में डिप्टी रेंजर आनंद सिंह, वन रक्षक लवकुश, कढ़ेराम, हनुमान सिंह रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Leopard attacks farmer who was irrigating field seriously injured in Bareilly
वन विभाग की टीम व ग्रामीण - फोटो : संवाद

तेंदुए का रात में चहलकदमी का वीडियो वायरल
बृहस्पतिवार की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें मेंथी नवदिया गांव के पास सड़क में रात के समय एक तेंदुआ टहलता हुआ नजर आया। इसके कुछ घंटों बाद तेंदुआ किसान पर हमला कर देता है। इससे लोगों में दहशत है।

किस वन्यजीव के पगचिह्न, जांच के बाद होगी पुष्टि
डिप्टी रेंजर आनंद सिंह ने बताया कि गांव के जंगल में वन टीम वन्यजीव की तलाश कर रही है। किस वन्यजीव के पगचिह्न है। जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। ग्रामीणों से अपील है कि वे अभी जंगल की ओर अकेले न जाए। समूह में ही जंगल की ओर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed