फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard caught in forest department cage in Bareilly

बरेली में पकड़ा गया तेंदुआ: हाफिजगंज में एक महीने से थी दहशत, मुर्गी का लालच देकर पिंजरे में किया कैद

Wed, 30 Jul 2025 12:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 12:07 PM IST
सार

हाफिजगंज इलाके में वन विभाग की टीम को आखिरकार सफलता मिल गई। बंद खेतान फैक्टरी परिसर में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। इस तेंदुए ने एक महीने से इलाके में दहशत फैला रखी थी। 

विज्ञापन
Leopard caught in forest department cage in Bareilly
पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ एक महीने बाद बुधवार को पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी के साथ थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। तेंदुए को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने बताया कि तेंदुए के कारण किसान खेतों पर नहीं जा रहे थे। खेताबाड़ी का काम प्रभावित हो रहा था। पिंजरे में कैद तेंदुए को देखकर लोगों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


गांव फैजुल्लापुर के पास स्थित बंद खेतान फैक्टरी में 26 जून को तेंदुए ने चौकीदार अजय कुमार की गाय पर हमला किया था। चौकीदार ने छत पर चढ़कर उसका वीडियो बना लिया और उसे भगाकर गाय को बचाया था। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। फैक्टरी परिसर में दो कैमरे भी लगाए, लेकिन तेंदुआ एक महीने तक चकमा देता रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: तीन युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, पीड़िता के बेटे ने देखा तो पता लगी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने से गांव फैजुल्लापुर गौंटिया, सेंथल, लाड़पुर, सनेकपुर, हरहरपुर समेत कई गांवों में दहशत थी। शाम ढलने के बाद लोग अपने घरों से नहीं निकलते थे। यह तेंदुआ कभी खेतों में तो कभी स्कूल के पास देखा जाता रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई थी। इसके बाद वन विभाग ने वन्यजीव विशेषज्ञ जीएस खुशालिया को मेरठ से बुलाकर तेंदुए को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। 

Trending Videos

पिंजरे में रखी थी मुर्गी 
खुशालिया ने आठ दिन पूर्व फैक्टरी में बरीकी से निरीक्षण किया। बताया था कि यह तेंदुआ पहले पिंजरा में फंस चुका है, इसलिए इसके पकड़ने की नई रणनीति बनाई जाएगी। नई रणनीति के तहत कुशालिया ने रेंज आधिकारी केके मिश्रा, वनकर्मी अकबर अली, मोहम्मद अशरफ के साथ मिलकर तेंदुए के निकलने वाले रास्ते पर पिंजरा लगाया। पिंजरे में एक मुर्गी बंद कर दी। 

मंगलवार रात बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि तेंदुए को शिकार नहीं मिला होगा। पिंजरे में मुर्गी देखकर उसमें घुस गया और कैद हो गया। इसकी सूचना पर थाना प्रभारी हाफिजगंज पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंच गए। रेंजर नवाबगंज केके मिश्रा ने बताया कि तेंदुए को नजीबाबाद डिवीजन के जंगल में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed