फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused misdeeds with woman posted the video on Instagram in Bareilly

UP: तीन युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, पीड़िता के बेटे ने देखा तो पता लगी घटना

Tue, 29 Jul 2025 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 05:47 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जब पीड़िता के बेटे की नजर उस वीडियो पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। महिला के पति ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Three accused misdeeds with woman posted the video on Instagram in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में महिला को दूसरे के घर में ले जाकर तीन युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म करने का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित महिला के बेटे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो देखा। उसने वीडियो के बारे में अपने पिता को बताया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी अर्जुन, रेहान, शाकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी शाकिब को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को वह काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। उस वक्त गांव के ही अर्जुन पुत्र जाकिर, रिहान पुत्र आले हसन, शाकिब पुत्र मोहम्मद घर में घुसकर उसकी पत्नी को जबरदस्ती पकड़ कर पड़ोसी युवक के मकान में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ड्रोन की खुल गई पोल: अफवाहों पर यकीन न करें लोग... बरेली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपियों ने दी थी धमकी 
महिला को आरोपियों ने धमकी दी कि उसने घटना के बारे में अपने घर पर बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देंगे। जान से मारने की धमकी भी दी। डरी सहमी महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। वह डर की वजह से घरवालों को घटना के बारे में नहीं बता सकी। सोमवार को पीड़िता का बेटा इंस्टाग्राम देख रहा था। 

इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मां के साथ घटी घटना का वीडियो दिखा। वह वीडियो उसने अपने पिता को दिखाया। इसके बाद पीड़िता के पति ने तीनों आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed