Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun double murder case Departmental inquiry finds the then-area in-charge guilty

बदायूं दोहरा हत्याकांड: विभागीय जांच में तत्कालीन हलका इंचार्ज दोषी, एसएसपी ने की बर्खास्तगी की संस्तुति

Wed, 25 Nov 2026 02:06 PM IST
Mukesh Kumar रतन सिंह गुर्जर, संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
रतन सिंह गुर्जर, संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Nov 2026 02:06 PM IST
सार

बदायूं के एचपीसीएल प्लांट दोहरे हत्याकांड में पुलिस की विभागीय जांच में तत्कालीन हलका इंचार्ज दरोगा धर्मेंद्र सिंह दोषी पाए गए हैं। उनकी बर्खास्तगी की संस्तुति करते हुए एसएसपी ने डीआईजी को रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन
Budaun double murder case Departmental inquiry finds the then-area in-charge guilty
बदायूं दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल सीबीजी प्लांट में मार्च महीने में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस की जवाबदेही तय करने की कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर आ गई है। विभागीय जांच में तत्कालीन हलका इंचार्ज दरोगा धर्मेंद्र सिंह दोषी पाए गए। अब बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसएसपी की ओर से विभागीय जांच आख्या में धर्मेंद्र सिंह को बर्खास्त करने की संस्तुति करते हुए डीआईजी को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस प्रकरण में तत्कालीन इंस्पेक्टर अजय कुमार को विभागीय जांच के दौरान पहले ही बहाल किया जा चुका है।

विज्ञापन


एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दिनदहाड़े मुख्य उप महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को पुलिस ने बाद में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। घटना के बाद सामने आया कि प्लांट प्रबंधन की ओर से आरोपी की गतिविधियों और धमकियों को लेकर पहले भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी। जनवरी में सुधीर गुप्ता ने डीएम और तत्कालीन एसएसपी से भी शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की थी। इसके बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आई। 
विज्ञापन


हत्याकांड के बाद एसएसपी का हुआ था तबादला 
दो अधिकारियों की हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे। मुख्यमंत्री स्तर से मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई थी। इसमें तत्कालीन एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का तबादला किया गया था। आईपीएस अंकिता शर्मा को बदायूं का एसएसपी बनाया था। तत्कालीन सीओ को भी पद से हटाया था। वहीं, 13 मार्च को तत्कालीन मूसाझाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार, हलका दरोगा धर्मेंद्र और तीन सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रारंभिक जांच में भी सामने आई थी लापरवाही 
मामले की प्रारंभिक जांच मई में पूरी हुई थी। जिसमें इंस्पेक्टर अजय कुमार और हलका दरोगा धर्मेंद्र की लापरवाही सामने आई थी। जांच में शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने की बात सामने आई। इसके बाद विस्तृत विभागीय जांच शुरू हुई। अगस्त में इंस्पेक्टर अजय कुमार को बहाल किया गया था। उस समय हलका दरोगा धर्मेंद्र और तीन सिपाहियों का निलंबन जारी था।

पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
दोहरे हत्याकांड की विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत पांच आरोपियों के खिलाफ तीन जून को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले में अदालत में गवाहों के बयान दर्ज होने की प्रक्रिया चल रही है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद मृतक सुधीर गुप्ता के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर साजिश की पूरी जानकारी सामने लाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी। 

दोहरे हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई थी। अभय प्रताप ने हाईकोर्ट में रासुका की कार्रवाई को चुनौती दी थी। जिसके बाद हाईकोर्ट में डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए 19 नवंबर को अभय प्रताप पर रासुका की कार्रवाई को निरस्त कर दिया।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि एचपीसीएल कांड में विभागीय जांच पूरी हो गई है। दरोगा धर्मेंद्र सिंह दोषी मिले हैं। बर्खास्तगी की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीआईजी को भेज दी गई है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed