Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard attacked cow in the closed Khaitan factory in Bareilly

Bareilly News: बंद फैक्टरी में गाय पर तेंदुए ने किया हमला, चौकीदार ने भागकर बचाई जान, इलाके में दहशत

Sat, 28 Jun 2025 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 12:49 PM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़ी खेतान फैक्टरी में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए ने यहां चौकीदार की गाय पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। चौकीदार ने भागकर अपनी जान बचाई।  

विज्ञापन
Leopard attacked cow in the closed Khaitan factory in Bareilly
फैक्टरी परिसर में तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर के पास 30 साल से बंद पड़ी खेतान फैक्टरी में तेंदुआ पहुंच गया। बृहस्पतिवार शाम तेंदुए ने चौकीदार की गाय को घायल कर दिया। इस दौरान चौकीदार ने छत पर चढ़कर उसका वीडियो बना लिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। तेंदुआ देखे जाने से इलाके में दहशत है। 

विज्ञापन


हाफिजगंज के गांव फैजुल्लापुर के पास खेतान फैक्टरी 240 बीघा से ज्यादा भूमि पर फैली हुई है। फैक्टरी 30 साल से बंद होने के कारण पूरे परिसर में पेड़, झाड़ियां उग आईं हैं। फैक्टरी में फैजुल्लापुर के अजय कुमार चौकीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने तेंदुआ देखा था। वन विभाग की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात तेंदुए ने उनकी गाय पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में 1.29 करोड़ की ठगी: ठगों ने सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को किया डिजिटल अरेस्ट, ऐसे ट्रांसफर कराई रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भागकर किसी तरह से जान बचाई और छत पर चढ़कर वीडियो बना लिया। सूचना पर वन दरोगा माधो सिंह, वनकर्मी अकबर अली, असरफ अली आदि पहुंचे। वीडियो देखने के बाद उन्होंने तेंदुआ होने की बात कही। तेंदुआ को पकड़ने के लिए परिसर में पिंजरे लगवा दिए गए हैं। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि टीम कांबिंग कर रही है। पिंजरे लगवाए गए हैं। लोगों को जागरूक भी किया गया है। 

Trending Videos

फार्म हाउस में कुत्तों को बनाया शिकार
चौकीदार अजय कुमार ने बताया कि फैक्टरी के पास ही एक फार्म हाउस है। यहां तेंदुए ने दो कुत्तों को मार डाला। फैक्टरी के आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने तेंदुआ देखे जाने की बात कही है। लोगों में तेंदुआ को लेकर दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed