{"_id":"5845923e4f1c1be259447de0","slug":"lemon-and-molasses-also-winter-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींबू और गुड़ भी हैं सर्दी के साथी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींबू और गुड़ भी हैं सर्दी के साथी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
health
सर्दी को लोग आफत समझते हैं, जबकि सेहत के लिए यह मौसम आपका दोस्त बन सकता है। इस मौसम में फिट रहना आसान है। नैचुरोपैथी चिकित्सकों के मुताबिक सिर्फ अपने खानपान को नियमित कर लें तो यह काफी फायदेमंद साबित होगा। नींबू और गुड़ तो हर तरह से अच्छा है।
जिला अस्पताल के नैचुरोपैथी चिकित्सक एके पांडेय बताते हैं कि पानी सिर्फ गर्मी के लिए ही उपयोगी नहीं है बल्कि सर्दी में भी पीयें। हां, गुनगुना पानी लेना फायदेमंद होगा। अगर आपका वजन ज्यादा है तो और फायदा करेगा। इसमें आप नींबू का रस डाल सकते हैं। ठंड में विटामिन सी प्राप्त करने के लिए दिन में नींबू, आंवला और अमरूद का सेवन करें। जुकाम नहीं होगा। डॉ. पांडेय कहते हैं कि लोगाें को सर्दी में शिकायत होती है कि खाना हजम नहीं होता। इससे बचने के लिए खाने के बाद गुड़ जरूर खाएं। यह आपका हाजमा ठीक रखेगा और ऊर्जा भी देगा। तिल भी ले सकते हैं।