{"_id":"6ac168ba0b08cd0b4a09ad54","slug":"lekhpals-boycotted-samadhan-diwas-bareilly-news-c-4-1-bly1039-980720-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार
विज्ञापन
फरीदपुर/आंवला। फरीदपुर और आंवला में लेखपाल संघ ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। अपनी लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित लेखपालों ने फरीदपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। लेखपालों के इस बहिष्कार से राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के तत्काल निस्तारण और पैमाइश जैसे कार्यों में अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेखपालों ने एडीएम न्यायिक को ज्ञापन दिया है। इधर, आंवला में लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुशील मिश्रा को सौंपा। इस दौरान उप्र लेखपाल संघ तहसील मंत्री पंकज सक्सेना, लेखपाल संघ के पश्चिम जोन उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष भूषित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
-
मीरगंज में 17 से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
मीरगंज । लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा मीरगंज ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो 17 अक्तूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, तहसील मंत्री गिरंद सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।