{"_id":"68474f829f420f161e0b35cb","slug":"lekhpal-is-showing-fake-resolution-of-complaints-demanding-bribe-for-correct-work-bareilly-news-c-4-lko1064-659106-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिकायतों का फर्जी निस्तारण दिखा रहा लेखपाल, सही काम के लिए मांग रहा घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिकायतों का फर्जी निस्तारण दिखा रहा लेखपाल, सही काम के लिए मांग रहा घूस
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील में सोमवार आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भोजीपुरा के गांव घंघोरा पिपरिया निवासी प्रीतम सिंह ने लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप लगाया। डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर कब्जे के विरुद्ध वह कई बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं। लेखपाल बार-बार गलत रिपोर्ट लगाकर उनकी शिकायत को निस्तारित दिखा देता है। सही काम करने के लिए 10 हजार रुपये घूस मांग रहा है। इस पर डीएम ने एसडीएम व सीओ सिटी से संयुक्त जांच रिपोर्ट तलब की है।
बिथरी चैनपुर ब्लॉक के सिंघाई मुरावान केसरपुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि निजी नलकूप के लिए पांच दिसंबर 2024 को विद्युत वितरण खंड-ग्रामीण में ऑनलाइन आवेदन किया था। विभाग ने उसमें कुछ दिक्कत बता दी। इस पर पांच मई 2025 को दोबारा आवेदन किया। जेई भुता ने उनकी फाइल उप खंड अभियंता को दे दी। रामचंद्र ने उप खंड अभियंता पर एस्टीमेट पास करने के बदले 20 हजार रुपये घूस मांगने का भी आरोप लगाया। कहा कि इन्कार करने पर फाइल पर वह तीन बार आपत्ति लगा चुके हैं।
बीआई बाजार के व्यक्ति ने चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। उमरसिया के व्यक्ति ने कृषि जमीन की पैमाइश की गुहार लगाई। कुल 80 शिकायतें आईं। इनमें से सर्वाधिक 48 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। 15 लोगों ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं। सिर्फ पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। संवाद
विज्ञापन
डीएम ने पकड़ा फर्जीवाड़ा
डीएम अविनाश सिंह ने जन सुनवाई से पहले समाधान दिवस का रजिस्टर देखा। पता लगा कि कई शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है, लेकिन उसे रजिस्टर में निस्तारित दिखाया गया है। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर व तहसीलदार से नाराजगी जाहिर की।