फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lekhpal arrested for taking bribe of Rs 5000

Bareilly News: पांच हजार रुपये की घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार

Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested for taking bribe of Rs 5000
बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मंगलवार शाम सदर तहसील परिसर से राजस्व लेखपाल विपिन पटेल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एक प्लॉट की दाखिल खारिज के लिए वह रिश्वत ले रहा था। टीम आरोपी को कोतवाली लाई तो कई लेखपाल जुट गए। कोतवाली घेरकर टीम पर ही आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

टीम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल ने बताया कि पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना के औड़ाझार गांव निवासी लेखपाल विपिन पटेल शहर की सनराइज कॉलोनी में रहता है। इज्जत नगर के करमपुर चौधरी निवासी बली मोहम्मद ने उनके कार्यालय आकर शिकायत की थी। बताया कि उनकी पत्नी शबाना के नाम 171 वर्ग गज के प्लॉट के दाखिल खारिज के लिए उन्होंने लेखपाल विपिन पटेल से जनवरी में संपर्क किया था।
विज्ञापन

लेखपाल ने इस काम के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी। कुछ रकम वह दे चुके थे। लेखपाल लगातार रिश्वत की रकम बढ़ाता जा रहा है। बली मोहम्मद की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की गई। प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम ने शाम को लेखपाल कक्ष से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

कोतवाली में ली तलाशी, जेब से मिले 7950 रुपये
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर सान्याल के मुताबिक यहां उसकी जेब की तलाशी में 7950 रुपये बरामद किए गए। उसके घर का पता पूछकर तलाश किया गया लेकिन वह लगातार टीम को भ्रमित करता रहा। शाम ढले तक टीम को सनराइज कॉलोनी में लेखपाल का घर नहीं मिला तो वह चली आई। कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed