{"_id":"684f2fd524c68bf6fa073237","slug":"leakage-in-water-tank-of-saryu-yamuna-express-water-kept-dripping-in-ac-coach-bareilly-news-c-4-lko1064-663047-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरयू-यमुना एक्सप्रेस के वाटर टैंक में रिसाव, एसी कोच में टपकता रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरयू-यमुना एक्सप्रेस के वाटर टैंक में रिसाव, एसी कोच में टपकता रहा पानी
विज्ञापन
बरेली। अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस के एम-1 एसी कोच के वाटर टैंक में शनिवार रात रिसाव हो गया। बाद में वाटर टैंक में पानी खत्म हो गया। जितेंद्र कुमार नाम के यात्री ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद समस्या का समाधान किया गया।
सरयू-यमुना एक्सप्रेस के बरेली आने का समय रात 1:37 बजे है। शनिवार-रविवार रात यह ट्रेन 2:08 बजे बरेली आई। बरेली पहुंचने से पहले ही ट्रेन की छत पर बने वाटर टैंक में रिसाव होने लगा। एसी कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को इससे काफी समस्या हुई। वहीं, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस के एस-2 और एस-3 कोचों में पानी खत्म हो गया।
शौचालय में भी पानी की उपलब्धता न होने से यात्रियों को परेशानी हुई। मधुकर पांडेय नाम के यात्री ने शिकायत दर्ज कराई। 20506 राजधानी एक्सप्रेस में इजहार आलम नाम के यात्री की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से उसको जंक्शन पर प्राथमिक इलाज दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा 04210 चंडीगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन के एसी-2 कोच का एसी खराब होने के कारण यात्रियों को समस्या हुई। यह ट्रेन 11 घंटे की देरी से बरेली आई। कई अन्य ट्रेनों से भी पानी खत्म और एसी खराब होने की शिकायतें रहीं। संवाद