{"_id":"67954c13cdda523c250c237a","slug":"leadership-training-of-principals-completed-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101648-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रधानाचार्यों का नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रधानाचार्यों का नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण हुआ संपन्न
विज्ञापन
फरीदपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का पांच दिवसीय नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हो गया।
इसमें नेतृत्व क्षमता विकास करने के लिए भौतिक एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग, ज्ञान कौशल एवं अभिवृत्ति, मूल्यों पर परिचर्चा, शैक्षिक पर्यवेक्षण के रूप में विद्यालय नेतृत्व कर्ता की भूमिका, समय प्रबंधन, जोहरी विंडो, दक्षता कौशल विकास, नवाचार आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल राकेश कुमार ने सभी प्रधानाचार्य को अपने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को एक टीम के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अजीत कुमार, उप शिक्षा निदेशक व फरीदपुर डायट प्राचार्य कल्पना सिंह ने अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता और प्रशिक्षण प्रभारी मनोज कुमार, प्रशिक्षण के नोडल महेंद्र पाल, डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्र समेत 78 प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संवाद