{"_id":"6a63ae5723756cfd8e099927","slug":"layouts-for-three-sectors-approved-one-awaits-approval-bareilly-news-c-4-bly1015-932008-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन सेक्टर के ले आउट को मिली मंजूरी, एक का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन सेक्टर के ले आउट को मिली मंजूरी, एक का इंतजार
Fri, 24 Jul 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बरेली। आवास विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना के लेआउट में परिवर्तन के बाद सेक्टर चार, पांच, सात को स्वीकृति मिल गई है, जबकि सेक्टर छह को मंजूरी मिलने का इंतजार है। पुराने लेआउट में काश्तकारों की 6.9 हेक्टेयर भूमि कम पड़ रही थी। इस वजह से उसे अस्वीकृत कर दिया गया था।
522 हेक्टेयर भूमि पर यह आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इसमें 200 किसानों की 65 हेक्टेयर भूमि लैंड पूलिंग स्कीम के तहत ली गई है। 18 मई को आवास आयुक्त डाॅ. बलकार सिंह ने सेक्टर चार व छह के लेआउट को निरस्त कर दिया था, क्योंकि इसमें ग्रुप हाउसिंग व काॅमर्शियल गतिविधियों के लिए भूमि का सृजन ज्यादा कर दिया गया था।
दोबारा मेरठ के आर्किटेक्ट से लेआउट बनवाने के बाद आवास आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया था। वहां से सेक्टर चार, पांच, सात के लेआउट को मंजूरी मिल गई है। अब काश्तकारों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे, हालांकि अभी इसकी तिथि तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
जानिए, किस क्षेत्र के लिए कितनी भूमि की गई सृजित
होटल के लिए 2,606, स्कूल के लिए 1,056, प्रीमियम हाउसिंग के लिए 567, कॉमर्शियल गतिविधियों के लिए 3,382, ग्रुप हाउसिंग के लिए 22,819, सीएनजी स्टेशन के लिए 1,090, ग्रीन बेल्ट के लिए 55,587 और सड़कों के लिए 25,113 वर्गमीटर भूमि सृजित की गई है।
काश्तकार बोले- पहले लेआउट दिखाएं, फिर करें आवंटन
लेआउट में गलती के कारण बार-बार देरी हो रही है। पहले किसानों को लेआउट दिखाया जाए, फिर भूखंड आवंटित किए जाएं। - प्रेमपाल
सड़क बनाकर किसानों को उनका भूखंड बताया जाए। किसानों को नक्शे में प्लाॅट देकर परिषद असल मुआवजा नहीं देना चाहता। - जमुना प्रसाद
अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। हर माह मिलने वाला मुआवजा भी बंद कर दिया गया है। हम परिषद को निर्माण नहीं करने देंगे। - हरिपाल
नक्शे पर नहीं, हकीकत में प्लॉट चाहिए। किसान नक्शे में दर्शाए गए प्लॉट को नहीं बेच सकेंगे। भूखंड आवंटन का इंतजार है। - रामधुन
वर्जन
परसाखेड़ा आवासीय योजना के लेआउट में संशोधन के बाद तीन सेक्टरों की मंजूरी मिल गई है। लेआउट में रोड, नाली, पार्क, आवासीय, अनावासीय भूमि का ख्याल रखा गया है। - सत्येंद्र हयांकि, सहायक अभियंता, आवास विकास परिषद