फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Layout of Parsakheda Housing Scheme ready compensation sent to farmers bank account in Bareilly

Bareilly: परसाखेड़ा आवासीय योजना का ले-आउट तैयार, सांसद समेत 22 किसानों के खातों में भेजा गया मुआवजा

Fri, 16 Feb 2024 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 04:52 PM IST
सार

बरेली में आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना का ले-आउट लगभग तैयार हो गया है। किसानों को फसल का मुआवजा देने की शुरुआत हो गई है। 

विज्ञापन
Layout of Parsakheda Housing Scheme ready compensation sent to farmers bank account in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना 13 वर्ष बाद परवान चढ़ी है। योजना का ले-आउट लगभग तैयार हो गया है। फसल का मुआवजा देने की शुरुआत हो गई है। सांसद संतोष गंगवार व उनकी पत्नी सौभाग्यवती की जमीन भी परियोजना के अंतर्गत है। इसलिए उनके समेत 22 किसानों के खाते में फसल का मुआवजा भेजा गया है। 

विज्ञापन


परसाखेड़ा आवासीय योजना ट्यूलिया, धंतिया, फरीदपुर रामचरण, बल्लिया, हमीरपुर, बोहित, मिलक इमामगंज की जमीन पर विकसित की जा रही है। 240 किसानों ने लैंड पूलिंग स्कीम के तहत परिषद के साथ जमीन के एग्रीमेंट किए हैं। एग्रीमेंट में फसल का मुआवजा दिए जाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

 
इसलिए अनुबंध करने वाले किसानों के खाते में मुआवजा भेजने की शुरुआत हुई है। आवासीय योजना 522 हेक्टेयर जमीन में विकसित होनी है। शुरुआत में ट्यूलिया ब धंतिया गांव की 149 हेक्टेयर जमीन पर विकसित की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के खातों में भेजा गया मुआवजा 
इस प्रक्रिया में ही गांव के कैलाश सिंह, राजीव सिंह, विनोद कुमार सिंह, मानवेंद्र सिंह, आशीष सिंह, नीरज कुमार, शिशुपाल, श्यामबाबू, बुद्धसेन, ओमकार, घासीराम, पुष्पा देवी, शैली सिंह, सुषमा देवी, गंगादेई ,चंद्रसेन, शिवालय गंगवार, हिमालय गंगवार के खातों में मुआवजा भेजा गया है। 

18 व 19 फरवरी को लगेगा शिविर
रविवार व सोमवार को ट्यूलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिविर आयोजित होगा। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि जिन किसानों के प्रपत्र अधूरे रह गए हैं, वे शिविर में पहुंचकर अपने प्रपत्र जमा कर दें। इसके बाद किसानों को नक्शे में प्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed